फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: the girl jumped into the canal while talking on the phone and now divers are searching

Bijnor: युवती ने अचानक नहर में लगाई छलांग, फोन पर कर रही थी बात, पुलिस अफसरों में मचा हड़कंप

Fri, 02 Jun 2023 02:57 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 02 Jun 2023 02:57 PM IST
सार

Bijnor News : युवती फोन पर बात कर रही थी, पर अचानक ही नहर में छलांग लगा दी। वहीं, घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अफसरों में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
Bijnor: the girl jumped into the canal while talking on the phone and now divers are searching
युवती ने नहर में छलांग लगाई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवती के नहर में छलांग लगाने की सूचना मिली। पुलिस आनन-फानन मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर युवती की तलाश शुरू करा दी है।

विज्ञापन


फोन पर बात कर रही थी युवती, अचानक लगाई नहर में छलांग
यह घटना धामपुर में गांव पूरनपुर मिलक भज्जा वाला के निकट से गुजर रही रामगंगा पोषक नहर के पास की है। बताया गया कि अज्ञात युवती ने अचानक नहर में छलांग लगा दी। वह छलांग लगाने से पहले युवती नहर के पुल पर किसी से फोन पर बात कर रही थी। बात करने के बाद युवती नहर में कूद गई। युवती कौन है, कहां की हैं। इसका पता नहीं लग पाया है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: BKU: 'पहलवानों की जाति तिरंगा, इन्हें बांटा ना जाए', पंचायत में फैसला सुरक्षित, पर टिकैत ने बताया आगे का प्लान
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, घटना का पता लगते ही पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। कोतवाल माधो सिंह बिष्ट ने मौके पर पहुंचकर युवती को तलाश करने का प्रयास किया लेकिन, अभी तक पता नहीं लग पाया है। कई गोताखोरों को युवती की तलाश के लिए लगाया गया है।

यह भी पढ़ें: Wrestler Protests: पहलवानों के सम्मान की लड़ाई UP तक आई, सांसद बृजभूषण शरण के खिलाफ उबाल, कल फिर पंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed