{"_id":"6a16f719fad6aeb956097b80","slug":"bijnor-the-girl-born-through-ivf-was-said-to-be-against-shariat-accused-of-threatening-to-kill-fir-2026-05-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: आईवीएफ से पैदा हुई बच्ची को बताया शरीयत के खिलाफ, मारने की धमकी देने का आरोप, पति समेत छह पर FIR","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: आईवीएफ से पैदा हुई बच्ची को बताया शरीयत के खिलाफ, मारने की धमकी देने का आरोप, पति समेत छह पर FIR
Wed, 27 May 2026 07:22 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Wed, 27 May 2026 07:22 PM IST
सार
जिला बिजनौर के दौलताबाद निवासी गुलशन ने पति और अन्य ससुराल वालों के खिलाफ बच्ची को मारने की धमकी देने, दहेज उत्पीड़न, जमीन हड़पने के प्रयास समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
नवजात। सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोतवाली देहात के गांव हुसैनाबाद उर्फ दौलताबाद निवासी गुलशन ने अपने ससुराल वालों तथा जेठानी के मायके वालों पर गंभीर आरोप लगाया है। आईवीएफ (इन विट्रो फर्टिलाइजेशन) तकनीक को शरीयत के खिलाफ बताते हुए इसके जरिए जन्म लेने वाली उसकी बच्ची को जान से मारने के प्रयास का इल्जाम लगाया है। महिला ने दहेज उत्पीड़न, मारपीट और जमीन हड़पने का षड्यंत्र करने का आरोप भी लगाया है। एसपी के आदेश पर छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
गुलशन के अनुसार, उसका निकाह फुरकान पुत्र मोहम्मद इस्माइल निवासी गांव दहीरपुर थाना नांगल के साथ लगभग 12 वर्ष पूर्व हुआ था। आरोप है कि ससुराल वाले अधिक दहेज की मांग को लेकर आए दिन उससे मारपीट करते थे। पिछले वर्ष उसने अपने पति की सहमति से गाजियाबाद के एक अस्पताल में आईवीएफ तकनीक से गर्भधारण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसका पता जेठ इमरान, जेठानी शमीमा तथा जेठानी के पिता शमीम निवासी गांव रहरा थाना हीमपुर दीपा को लग गया। उन्होंने जायदाद का बंटवारा होने के डर से षड्यंत्र रचते हुए यह प्रचार किया कि आईवीएफ तकनीक इस्लाम तथा शरीयत के खिलाफ है। इस तकनीक से गर्भ में पल रहे बच्चे को खत्म करने को कहा।
गुलशन का आरोप है कि बीती चार अप्रैल को जेठ, जेठानी, ससुर, पति फुरकान और जेठानी के पिता उसके मायके ग्राम दौलताबाद आए। उन्होंने उसकी पिटाई की तथा कहा कि आईवीएफ तकनीक से बच्चे को जन्म नहीं लेने देंगे। तब परिजनों के विरोध पर आरोपी चले गए। 20 अप्रैल को उसने एक बच्ची को जन्म दिया। महिला का कहना है कि आरोपी उसकी पुत्री को मारने की धमकी दे रहे हैं।
इस मामले में एसपी अभिषेक झा के आदेश पर पुलिस ने फुरकान, इमरान, शमीमा, इस्माइल, हनीशा और शमीम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष विकास कुमार का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
ये भी देखें...
ईद उल अजहा: बिजनौर ईदगाह में सुबह सात बजे होगी ईद की नमाज, जानें अन्य मस्जिदों में क्या रहेगा वक्त
ये भी देखें...
ईद उल अजहा: बिजनौर ईदगाह में सुबह सात बजे होगी ईद की नमाज, जानें अन्य मस्जिदों में क्या रहेगा वक्त