{"_id":"6a16de246a5209345c0b6ce7","slug":"eid-ul-azha-eid-namaz-will-be-held-in-bijnor-eidgah-at-7-am-know-what-will-be-the-timings-in-other-mosques-2026-05-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ईद उल अजहा: बिजनौर ईदगाह में सुबह सात बजे होगी ईद की नमाज, जानें अन्य मस्जिदों में क्या रहेगा वक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद उल अजहा: बिजनौर ईदगाह में सुबह सात बजे होगी ईद की नमाज, जानें अन्य मस्जिदों में क्या रहेगा वक्त
Wed, 27 May 2026 05:36 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Wed, 27 May 2026 05:36 PM IST
सार
Bijnor News: बकरीद का त्योहार बृहस्पतिवार को मनाया जाएगा। मुस्लिम समाज के दानिशमंद लोगों ने अपील की है कि पर्दे में कुर्बानी की जाए। कुर्बानी के गोश्त को अच्छी तरह पैक करके तकसीम किया जाए। ऐसा कोई काम न करें, जिससे किसी दूसरे मजहब के लोगों की भावनाएं आहत हों।
विज्ञापन
बकरीद से पहले बकरा पैंठ में रौनक। सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ईद उल अजहा का त्योहार बृहस्पतिवार को मनाया जाएगा। मुस्लिम समाज के लोग सूर्यास्त से पहले तक कुर्बानी कर सकते हैं। ऐसे में समाज के लोगों से ईद की नमाज के बाद ही कुर्बानी करने की अपील की गई है। वहीं बिजनौर ईदगाह में ईद की नमाज सुबह सात बजे होगी।
विज्ञापन
बिजनौर की चाहशीरी जामा मस्जिद के सदर जावेद आफताब सिद्दीकी, शहर काजी माजिद अली, गजरौला शिव जामा मस्जिद के सदर मोहम्मद यूनुस तथा मंडावली सैदू के प्रधान मंसूर अहमद ने संयुक्त रूप से मुस्लिम समाज से अपील करते हुए कहा कि कुर्बानी करते समय कोई फोटो व वीडियो न बनाएं और न ही उन्हें सोशल मीडिया पर साझा करें। उन्होंने सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस का पालन करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कुर्बानी का खून नालियों में न बहाया जाए तथा पर्दे में कुर्बानी की जाए। कुर्बानी के गोश्त को पैक कर दोस्तों, गरीबों और जरूरतमंदों में तकसीम किया जाए। दूसरों की भावनाओं का भी विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए।
भीषण गर्मी से कुर्बानी के पशु हो रहे बीमार
जहां एक ओर मुस्लिम समाज हजरत इब्राहिम अलैहिस्सलाम की सुन्नत को जिंदा रखने के लिए पशुओं की कुर्बानी देता है, वहीं दूसरी ओर भीषण गर्मी और लू के कारण खरीदे गए पशु बीमार पड़ रहे हैं। इन दिनों पशुओं में बुखार और दस्त जैसी बीमारियां तेजी से फैल रही हैं। गांव निवासी जावेद ने कुर्बानी के लिए करीब 15 दिन पहले 20 हजार रुपये में एक बकरा खरीदा था, लेकिन भीषण गर्मी और लू लगने के कारण कुछ ही दिनों में बकरा बीमार पड़ गया। बीमार पशु की कुर्बानी नहीं दी जा सकती। अब जावेद कुर्बानी के लिए दूसरा बकरा खरीदने की तैयारी में जुटा हुआ है।

ईद की नमाज का समय
बिजनौर ईदगाह में सवेरे 7.00 बजे।
बिजनौर चाहशीरी जामा मस्जिद में सवेरे 7.30 बजे।
बिजनौर सुल्तानी (बीआईसी) मस्जिद में सवेरे 6.00 बजे।
गजरौला-जंदरपुर ईदगाह में सवेरे 7.00 बजे।
गजरौला शिव जामा मस्जिद में सवेरे 6.15 बजे।
मंडावली सैदू ईदगाह में सवेरे 6.30 बजे।
झलरा ईदगाह में सवेरे 6.15 बजे।
ये भी देखें...
ईरान-अमेरिका तनाव का असर: सऊदी, ईरान और इराक को बासमती चावल की आपूर्ति प्रभावित, बंदरगाहों पर अटका माल