{"_id":"69a7fa36e5c7cfeb0007f024","slug":"bijnor-the-foot-of-an-elderly-person-who-went-to-defecate-slipped-he-died-by-drowning-in-the-pond-2026-03-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: शौच के लिए गए बुजुर्ग का पैर फिसला, तालाब में डूबकर मौत, शादीपुर में होली की खुशियां मातम में बदलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: शौच के लिए गए बुजुर्ग का पैर फिसला, तालाब में डूबकर मौत, शादीपुर में होली की खुशियां मातम में बदलीं
Wed, 04 Mar 2026 02:55 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Wed, 04 Mar 2026 02:55 PM IST
सार
सुक्खे सिंह रात करीब 12 बजे उठे और घर के पास ही स्थित तालाब पर शौच के लिए पहुंचे। एक घंटे बाद जब परिजनों ने उन्हें घर में नहीं देखा, तो वे तलाश में लग गए। तालाब में उतराता बुजुर्ग का शव देखकर परिजनों की चीख निकल गई।
विज्ञापन
Death
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरुकी स्थित गांव शादीपुर में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां शौच के लिए घर से निकले 60 वर्षीय वृद्ध की तालाब में डूबने से मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और होली का त्योहार भी गमगीन माहौल में मनाया गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, ग्राम शादीपुर निवासी सुक्खे सिंह (60) मंगलवार की देर रात लगभग 12 बजे शौच के लिए उठे थे। उनके घर के पास ही एक तालाब है। वे तालाब के किनारे शौच करने लगे, तभी अचानक उनका पैर फिसल गया और वे गहरे पानी में गिर गए। डूबने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों ने की तलाश, मिला शव
रात्रि लगभग एक बजे जब परिजनों ने सुक्खे सिंह को बिस्तर पर नहीं पाया, तो वे उन्हें ढूंढने निकले। तलाश के दौरान उनका शव पानी में उतराता हुआ मिला, जिससे पूरे परिवार में कोहराम मच गया। इस अप्रिय घटना से गांव में मातम पसर गया और होली के उल्लास पर ग्रहण लग गया।
रात्रि लगभग एक बजे जब परिजनों ने सुक्खे सिंह को बिस्तर पर नहीं पाया, तो वे उन्हें ढूंढने निकले। तलाश के दौरान उनका शव पानी में उतराता हुआ मिला, जिससे पूरे परिवार में कोहराम मच गया। इस अप्रिय घटना से गांव में मातम पसर गया और होली के उल्लास पर ग्रहण लग गया।
बुधवार को परिजनों ने सुक्खे सिंह के पार्थिव शरीर का गंगा बैराज पर अंतिम संस्कार कर दिया। इस घटना से पूरा मोहल्ला सदमे में है और होली का त्यौहार भी शोक के माहौल में मनाया गया। गांव वालों ने सुक्खे सिंह की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।