{"_id":"64480f9afd8e6dd2840f48f5","slug":"bijnor-tears-of-happiness-came-out-eyes-of-ishika-on-hearing-the-rank-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Board Result: रैंक सुनते ही आंखों से छलके खुशी के आंसू, IAS बनना चाहती हैं इशिका, देखिए रिपोर्ट कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Board Result: रैंक सुनते ही आंखों से छलके खुशी के आंसू, IAS बनना चाहती हैं इशिका, देखिए रिपोर्ट कार्ड
Tue, 25 Apr 2023 11:31 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 25 Apr 2023 11:31 PM IST
सार
UP Board Result 2023 : इशिका राजपूत पूरे प्रदेश में छठे स्थान पर आई हैं। बताया गया कि रैंक सुनते ही इशिका की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। वह आईएएस बनना चाहती हैं।
विज्ञापन
बिजनौर में परिजनों के साथ इशिका राजपूत।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिजनौर जनपद के लाला रिक्खवदास सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मौहंडिया बिजनौर की छात्रा और इसी गांव निवासी किसान विनीत राजपूत की पुत्री छात्रा इशिका राजपूत ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों को दिया।
विज्ञापन
इशिका राजपूत ने बताया कि लगन से पढ़ाई की है। बताया गया कि प्रदेश में छठा स्थान पाने की जानकारी मिलने पर इशिका की आंखों से खुशी के आंसू छलक आए।
यह भी पढ़ें: UP Board 12th Result: संघर्ष की कहानियां, मेरठ के तीन छात्रों ने रचा इतिहास, डॉक्टर तो कोई बनना चाहता है अफसर
विज्ञापन
इशिका राजपूत ने बताया कि उसने निरंतर अपने घर में रहकर तैयारी की और सोशल मीडिया व मोबाइल फोन से दूर रखी। उसका सपना आईएएस बनकर देश की सेवा करना है। उसे लक्ष्य मानकर आगे की तैयारी करनी है।
विज्ञापन
बता दें कि इशिका राजपूत ने हिंदी में 96, अंग्रेजी में 96, भौतिक विज्ञान में 97, रसायन विज्ञान में 97 और जीव विज्ञान में 96 नंबर हासिल किए हैं।