{"_id":"69c182ccab10e7312a0d4fc2","slug":"bijnor-task-received-on-telegram-abuser-sets-nimish-s-car-on-fire-suspicion-of-pak-connection-2026-03-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: टेलीग्राम पर मिला टास्क, अबूजर ने लगा दी निमिष की गाड़ी में आग, पाक कनेक्शन की आशंका; अबूबकर की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: टेलीग्राम पर मिला टास्क, अबूजर ने लगा दी निमिष की गाड़ी में आग, पाक कनेक्शन की आशंका; अबूबकर की तलाश
Mon, 23 Mar 2026 11:43 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Mon, 23 Mar 2026 11:43 PM IST
सार
किरतपुर में निमिष रस्तौगी की पिकअप गाड़ी में धार्मिक चिह्न देखकर अबूजर ने आग लगा दी थी। उसे यह टास्क टेलीग्राम ग्रुप पर अबूबकर ने दिया था। इस मामले में दो आरोपियों को पकड़कर जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
NIA
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टेलीग्राम के जरिए टास्क देने वाले अबूबकर की तलाश में बिजनौर पुलिस कश्मीर तक पहुंच चुकी है। हालांकि इस मामले में एनआईए भी जांच कर रही है। गिरफ्तार हुए आरोपी जैद से राष्ट्रीय जांच एजेंसी के जांच अधिकारी बिजनौर पहुंचकर पूछताछ कर चुके हैं। बिजनौर पुलिस ने मेरठ से भी किरतपुर के एक किशोर को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
चार मार्च को किरतपुर में निमिष रस्तौगी की पिकअप गाड़ी में धार्मिक चिह्न देखकर अबूजर ने आग लगा दी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचान करने के बाद पुलिस ने किरतपुर निवासी अबुजर राईन को 12 मार्च को दबोच लिया। अबुजर से पूछताछ में साफ हुआ कि मुंबई में रहने वाले मौसेरे भाई जैद के कहने पर उसने गाड़ी में आग लगाई। आग लगाने के बाद उसने जैद को उक्त फोटो और वीडियो भेज दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
अबूजर को हिंदू समुदाय के लोगों की संपत्ति या गाड़ी में आग लगाने का टास्क टेलीग्राम ग्रुप पर अबूबकर ने दिया था। जिसके बदले उसे रकम देने की पेशकश भी की गई। इसके बाद पुलिस ने शुक्रवार को मुंबई में रहने वाले जैद निवासी मोहल्ला लुकमानपुरा किरतपुर को भी गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। पुलिस के अनुसार रविवार को एनआईए के दो जांच अधिकारी भी बिजनौर पहुंचे, जिन्होंने जैद से पूछताछ की और पूरे मामले की जानकारी ली।
आगजनी के पाकिस्तानी कनेक्शन ढूंढ रही पुलिस
जैद की गिरफ्तारी के बाद सामने आया कि उसने टेलीग्राम पर एक ग्रुप बना रखा था, जिसमें एक दर्जन से अधिक युवाओं को जोड़कर रखा गया। इसी ग्रुप में अबूबकर नाम भी एक व्यक्ति जुड़ा हुआ था। जिसका मोबाइल नंबर पाकिस्तानी सीरीज का प्रतीत हो रहा है। हालांकि अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि वास्तव में वह पाकिस्तानी नंबर है या नहीं। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि अबूबकर कहां का रहने वाला है। शुरुआत में राजस्थान का होने की बात सामने आई, इसके बाद कश्मीर का रहने वाला बताया जा रहा है। हालांकि उसकी तलाश में बिजनौर पुलिस की एक टीम कश्मीर भी पहुंची है।

धार्मिक भावनाएं भड़काने का मंसूबा पाले था संदिग्ध आतंकी
फिलहाल बिजनौर पुलिस अबूबकर तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। अबूबकर पाकिस्तानी हैंडलर के संपर्क में था या नहीं, यह तो अभी साफ नहीं हो पाया है। उधर यह जरूर साफ हो गया है कि आरोपियों का मकसद आगजनी या अन्य घटना को अंजाम देकर धार्मिक भावनाएं भड़काते हुए दो समुदायों को बीच तनाव पैदा करना था।

ये बोले अधिकारी
किरतपुर में गाड़ी में आग लगाने के मामले में दो आरोपियों को पकड़कर जेल भेजा चुका है। इस मामले में जांच के लिए एनआईए की टीम भी पहुंची थी। आगजनी का आरोपी किस-किस से जुड़ा हुआ था, इसकी जांच की जा रही है।
- डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह, एएसपी सिटी