{"_id":"62bafc7810ee1b681b313de8","slug":"bijnor-sp-have-action-against-so-two-daroga-and-four-constable-in-illegal-mining-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"Big Action: आखिर गिरी गाज, अवैध खनन मामले में एसओ, दो दरोगा और चार सिपाही लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Big Action: आखिर गिरी गाज, अवैध खनन मामले में एसओ, दो दरोगा और चार सिपाही लाइन हाजिर
Tue, 28 Jun 2022 09:45 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 28 Jun 2022 09:45 PM IST
सार
अवैध खनन मामले में आखिर गाज गिर गई। एसओ, दो दरोगा और चार पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है। डीआईजी ने टीम भेजकर जांच कराई थी।
विज्ञापन
बिजनौर में अवैध खनन का मामला।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बिजनौर के स्योहारा में अवैध खनन मामले में एसओ स्योहारा, दो दरोगा और चार सिपाहियों पर लाइन हाजिर किया गया है। तीन दिन पूर्व डीआईजी ने स्पेशल टीम भेजकर स्योहारा में अवैध खनन पकड़ा था। एसपी ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई की है। अब नजीबाबाद में तैनात वरिष्ठ उप निरीक्षक राजीव चौधरी को स्योहारा थानाध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन
शनिवार रात स्योहारा क्षेत्र में हो रहे मिट्टी के अवैध खनन पर डीआईजी की स्पेशल टीम ने छापा मार कर कार्रवाई करते हुए सात मिट्टी से भरे डंपर व दो जेसीबी को सीज करते हुए नौ व्यक्तियों को हिरासत में लिया था। डीआईजी ने एएसपी सागर जैन को मामले की जांच सौंप कर आख्या देने को कहा। एएसपी ने डीआईजी मुरादाबाद को भेजी अपनी रिपोर्ट में थानाध्यक्ष आशीष कुमार तोमर जिस जगह से खनन हो रहा था, उन हलकों के एसआई धर्मेंद्र पंवार, एसआई ओमकार सिंह, दोनों हलकों के कांस्टेबल अमित कुमार, यशवीर राठी सतेंद्र सिंह व अंकित शर्मा को दोषी बताया था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut: लिसाड़ी गेट में मकान से पटाखों का जखीरा बरामद, तहखाने में मिला बारूद, धमाके से दहला था इलाका
विज्ञापन
डीआईजी शलभ माथुर ने एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह को खनन में लिप्त सभी पुलिस कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। मंगलवार शाम एसपी ने सभी को लाइन हाजिर कर दिया। वहीं, नजीबाबाद कोतवाली में तैनात वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजीव चौधरी को स्योहारा थानाध्यक्ष का चार्ज दिया है।