फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Pradhan of Heempur Deepa pushed down, husband beaten with sticks, video of the fight goes viral

Bijnor: हीमपुर दीपा की प्रधान को धक्का देकर गिराया, पति को डंडों से पीटा, मारपीट की वीडियो वायरल

Tue, 24 Jun 2025 07:32 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 24 Jun 2025 07:32 PM IST
सार

प्रधान और उनके पड़ोसियों के बीच पानी की निकासी को लेकर विवाद चल रहा है। इसी विवाद में प्रधान और उनके पति को बुरी तरह पीटा गया। इंसाफ के लिए कोर्ट की शरण ली गई है। 

विज्ञापन
Bijnor: Pradhan of Heempur Deepa pushed down, husband beaten with sticks, video of the fight goes viral
प्रधान और उनके पति पर हमला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हीमपुर दीपा गांव की प्रधान को बाल पकड़कर घसीटा गया, धक्का देकर गिराया। सिर्फ प्रधान ही नहीं बल्कि उनके पति को भी डंडों से पीटा गया। दरअसल पानी की निकासी के विवाद में पड़ोसियों ने ही प्रधान और प्रधान के पति पर हमला कर दिया था। मारपीट की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
विज्ञापन

 

15 जून को हुई बरसात में हीमपुर दीपा की ग्राम प्रधान पूनम देवी के घर के पीछे पानी जमा हो गया था, इस पानी की निकासी को लेकर विवाद हुआ। महिला प्रधान और उनके पति संजय कुमार पर पड़ोसियों ने हमला कर दिया। इस मारपीट की किसी ने वीडियो बना ली। वीडियो में नजर आया कि प्रधान के पति पर पड़ोसी डंडों से मारपीट कर रहा है। काफी दूर तक डंडों से पीटते हुए लाया गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही प्रधान के बाल पकड़कर खींचे गए और धक्का देकर गिराया गया। पीड़ित ग्राम प्रधान व प्रधान के पति ने थाने में पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। हालांकि पुलिस ने एक आरोपी कुणाल का शांतिभंग में चालान कर मामला शांत कर दिया।



 
विज्ञापन

पीड़ित ने हीमपुर दीपा पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट होकर 17 जून को पुलिस अधीक्षक बिजनौर के यहां प्रार्थना पत्र दिया। एसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ चांदपुर को मामले की जांच सौंपी। अब पीड़ित प्रधान के पति संजय कुमार ने न्यायालय की शरण ली है।
 

बेरहमी से पिटाई कर मुर्गा बनाया, टपकते रहे आंसू

एक मकान में अधेड़ व्यक्ति की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग पीले रंग का कुर्ता पहने व्यक्ति को गालियां देकर बेरहमी से डंडों से मार रहे हैं। लाचार अधेड़ की आंखों से आंसू टपक रहे हैं। पीटने वाले जो भी कह रहे हैं, पिटने वाला अधेड़ आज्ञा का पालन कर रहा है। 
अधेड़ को पीटने के बाद मुर्गा बनाया गया। वीडियो में एक स्थान पर गांव कमालपुर सुना जा रहा है। वहीं वार्तालाप से पता लग रहा है कि शायद अधेड़ की पहचान को लेकर कुछ भ्रम हुआ होगा? एक पीटने वाला सही नाम मालूम कर रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। यह वीडियो करीब दो महीने पुराना बताया जा रहा है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed