फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor Police, UP Police

थाने से शराब के कारोबारी को छोड़ने पर इंस्पेक्टर के खिलाफ जांच प्रारंभ

Mon, 21 Oct 2019 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
Bijnor Police, UP Police
यूपी पुलिस। - फोटो : ???? ??????
थाने से शराब कारोबारी को छोड़ा, इंस्पेक्टर की जांच शुरू
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में योजनाओं के अनुश्रवण का स्थलीय निरीक्षण करने आई टीम को शिकायत मिलने पर एक पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया गया है। महिला पुलिसकर्मी के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। थाने से एक शराब के कारोबारी को छोड़ने पर तत्कालीन इंस्पेक्टर के खिलाफ जांच शुरू करा दी गई है और उन्हें बरेली के लिए रिलीव कर दिया है। टीम जिले में डायल 100, एंटी रोमियो के कामकाज से संतुष्ट नजर आई।
टीम में शामिल आईजी लक्ष्मी सिंह, पीलीभीत की एसडीएम वंदना द्विवेदी, अमरोहा की सीओ मोनिका यादव ने जिले के पुलिस के अपराधों व कानून व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान कुछ लोगों ने टीम को बताया कि शहर कोतवाली में तैनात सिपाही आशीष लोगों के साथ बदसलूकी करता है। उसका व्यवहार अच्छा नहीं है। सिपाही आशीष को निलंबित कर दिया गया। शहर कोतवाली में निरीक्षण के दौरान महिला पुलिसकर्मी कुमकुम राठौड़ की गारद की सलामी की ड्यूटी लगाई गई थी। इस दौरान नियमानुसार अपने पास मोबाइल नहीं रखा जा सकता। सलामी के दौरान महिला सिपाही की जेब में रखे मोबाइल की घंटी बज गई। वह बाईं ओर की जगह दाईं ओर को मुड़ गई। कुमकुम राठौड़ के खिलाफ प्रारंभिक जांच शुरू करा दी है। उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

टीम को लोगों ने शिकायत की कि हल्दौर थाने के पूर्व प्रभारी निरीक्षक रामसेवक ने थाने से एक शराबी के कारोबारी को छोड़ दिया था। यह शिकायत मिलने पर रामसेवक का तत्काल बरेली जनपद के लिए तबादला कराकर उन्हें रिलीव कर दिया गया। उनके खिलाफ भी जांच शुरू करा दी गई है। अफजलगढ़ थाने के प्रभारी निरीक्षक की निरीक्षण की तैयारी ठीक नहीं थी। शिकायत मिली कि उनके क्षेत्र में अवैध शराब का खूब कारोबार हो रहा है। अफजलगढ़ के प्रभारी निरीक्षक के खिलाफ भी जांच शुरू करा दी गई है। समीक्षा के दौरान आईजी लक्ष्मी सिंह ने पाया कि जिले में अपराध कम हुआ है। हर तरह का अपराध घटा है। टॉप टेन अपराधियों के खिलाफ खूब कार्रवाई हुई है। डायल 100 का नया रूट चार्ट बना है। विश्लेषण करने पर पाया गया कि हर त्यौहार में कानून व्यवस्था बनाए रखने में डायल 100 का भी खूब प्रयास रहा है। डायल 100 ने इस काम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। टीम ने कहा कि एंटी रोमियो ने भी पूरे जिले में अच्छा काम किया है। हर थाने से एंटी रोमियो की अच्छी कार्रवाई हुई है। टीम एंटी रोमियो के काम से भी संतुष्ट नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed