{"_id":"68a86837e1d2813e320534f4","slug":"bijnor-police-interrogated-the-maid-why-did-she-sprinkle-urine-on-the-utensils-know-what-answer-she-gave-2025-08-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: नौकरानी से पुलिस ने की पूछताछ, बर्तनों पर क्यों छिड़का पेशाब, जानें इस पर क्या दिया जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: नौकरानी से पुलिस ने की पूछताछ, बर्तनों पर क्यों छिड़का पेशाब, जानें इस पर क्या दिया जवाब
Fri, 22 Aug 2025 06:23 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Fri, 22 Aug 2025 06:23 PM IST
सार
नगीना के व्यापारी के घर में गिलास में पेशाब कर बर्तनों पर छिड़कने का वीडियो वायरल होने के चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को उसका चालान कर दिया था। शुक्रवार को फिर से बुलाकर पूछताछ की।
विज्ञापन
मेड ने धुले बर्तनों पर किया पेशाब
- फोटो : एक्स@aditytiwarilive
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नगीना में व्यापारी के घर की रसोई में गिलास में पेशाब कर बर्तनों पर छिड़कने वाली महिला को पुलिस ने शुक्रवार को फिर से थाने बुलाकर पूछताछ की। महिला ने सिर्फ इतना कहा कि उसका दिमाग खराब हो गया था, जो उसने ऐसा काम किया।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में एक व्यापारी के यहां घरेलू नौकरानी रसोई में बर्तन धोने के दौरान गिलास में पेशाब करके उसे बर्तनों पर छिड़कते हुए दिखाई दे रही है। घर की महिलाओं को उस पर कुछ शक सा हो गया था, इसीलिए सीसीटीवी कैमरा लगवा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
घर के लोगों ने महिला को पुलिस को सौंप दिया था। पुलिस ने महिला का शांतिभंग में चालान कर दिया था। इस मामले में व्यापारी ने पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी थी। महिला को एसडीएम कोर्ट से जमानत मिल गई।
शुक्रवार को पुलिस ने एक बार फिर इस घिनौनी हरकत पर आरोपी महिला को थाने बुलवाया। सीओ डॉ. अंजनी कुमार चतुर्वेदी का कहना है कि महिला से काफी देर तक पूछताछ की गई, लेकिन उसने ज्यादा कुछ नहीं बताया। उसने सिर्फ इतना कहा कि वह पिछले कई वर्षों से व्यापारी के यहां काम कर रही थी, उसे नहीं पता कि उसका दिमाग कैसे खराब हो गया कि उसने ऐसा गलत काम कर दिया। इसके लिए वह शर्मिंदा है।
ये भी देखें...
UP: कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का भाजपा पर हमला, कहा-' हमारी बहनों का सिंदूर उजड़ गया, इन्हें क्रिकेट खेलना है'
ये भी देखें...
UP: कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का भाजपा पर हमला, कहा-' हमारी बहनों का सिंदूर उजड़ गया, इन्हें क्रिकेट खेलना है'