{"_id":"64799384e630dceb4400cee6","slug":"bijnor-police-has-arrested-bsc-student-he-was-share-obscene-photo-on-facebook-2023-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: दबोचा गया बीएससी का छात्र, मुस्लिम नाम से फेसबुक आईडी बनाकर अपलोड करता था अश्लील फोटो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: दबोचा गया बीएससी का छात्र, मुस्लिम नाम से फेसबुक आईडी बनाकर अपलोड करता था अश्लील फोटो
Fri, 02 Jun 2023 12:30 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 02 Jun 2023 12:30 PM IST
सार
Bijnor News : पुलिस ने आरोपी बीएससी के छात्र को गिरफ्तार किया है। आरोपी मुस्लिम नाम से फेसबुक आईडी बनाकर अश्लील फोटो अपलोड करता था।
विज्ञापन
बिजनौर पुलिस।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बिजनौर में फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर अश्लील फोटो अपलोड करने वाले आरोपी बीएससी के छात्र मयंक चौहान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मुस्लिम के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर बच्चों की अश्लील फोटो अपलोड करता था। यह मामला नूरपुर थाना क्षेत्र के गांव रोशनपुर जागीर का है। पुलिस के अनुसार, यह गिरफ्तारी केंद्रीय मंत्रालय की कार्रवाई पर हुई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की साइबर विंग द्वारा तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से शान कुरैशी की फेसबुक आईडी पर बच्चों की अश्लील वीडियो अपलोड करने का मामला गत 12 अक्तूबर 2022 को सामने आया था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: किसानों के लिए खुशखबर: मुआवजे की मांग पूरी, शासन ने जारी किए 17 करोड़ रुपये, 2021 से बैठे थे धरने पर
विज्ञापन
केंद्रीय ग्रह मंत्रालय की रिपोर्ट पर पुलिस जांच में उक्त फेसबुक आईडी थाना क्षेत्र के गांव रोशनपुर जागीर निवासी मयंक चौहान पुत्र धर्मराज चौहान के सिम कार्ड पर चलनी पाई जाने पर शुक्रवार को भोर होते ही पुलिस ने घर पर दबिश देकर आरोपी मयंक चौहान को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी क्षेत्र के एक डिग्री कॉलेज का बीएससी फाइनल वर्ष का छात्र है।
हल्का दारोगा अजय कुमार की ओर से आरोपी के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष संजय कुमार तोमर ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने की पुष्टि की है।
यह भी पढ़ें: खाप चौधरियों की पंचायत: जय जवान, जय किसान और जय पहलवान के नारों से गूंज उठी सोरम की धरती, अब फैसले का इंतजार