फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor Police got first rank and administration got second rank in the state.

Bijnor News: सूबे में बिजनौर पुलिस को पहली और प्रशासन को मिली दूसरी रैंक

Sun, 08 Sep 2024 12:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
Bijnor Police got first rank and administration got second rank in the state.
-आईजीआरएस पोर्टल पर जनसुनवाई और शिकायत के निस्तारण में जारी हुई रैकिंग
विज्ञापन

-डीएम बिजनौर को मिला दूसरा स्थान, पहले पर आए एसपी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण को लेकर शासन ने जिलेवार रैंक जारी कर दी है। प्रशासनिक रैंक में बिजनौर डीएम सूबे में दूसरे नंबर पर रहे। वहीं, पुलिस की रैकिंग में एसपी को पहला स्थान मिला है। जिले के 19 थानों को भी अव्वल श्रेणी में रखा गया है।

हाल ही में शासन की ओर से अगस्त माह की रैंकिंग जारी की गई। पुलिस के अतिरिक्त जारी की गई प्रशासन की रैंक में डीएम बिजनौर अंकित कुमार अग्रवाल को दूसरी रैंक मिली है। शाहजहांपुर भी बिजनौर के साथ साथ दूसरे नंबर पर ही है। उधर, पुलिस महकमे की जारी रैकिंग में एसपी अभिषक झा को पहली रैंक मिली है। इनके अलावा जिले के 19 थानों को भी पहली रैंक मिली है। हालांकि तीन थाने पिछड़ गए। बता दें कि आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, समय अवधि और फीडिंग को लेकर रैंक तय की जाती है। आईजीआरएस के नोडल अफसर एएसपी सिटी संजीव वाजपेयी ने बताया कि शासन की ओर से जारी रैकिंग में जिले के 19 थाने अव्वल रहे हैं। जबकि एसपी को भी पहली रैंक मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed