Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Only son disabled, 3 years old illness... Being upset, teacher committed suicide by shooting himself

Bijnor: इकलौता बेटा दिव्यांग, 3 साल की बीमारी... परेशान होकर शिक्षक ने तमंचे से सिर में गोली मारकर किया सुसाइड

Sun, 23 Mar 2025 12:44 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 23 Mar 2025 12:44 PM IST
सार

प्रकाश वीर (44) हरेवली के सावित्रीबाई फुले इंटर कॉलेज में 12 साल से कार्यरत थे। एक साल से विद्यालय से छुट्टी लेकर घर पर थे। रविवार को उन्होंने सुसाइड कर लिया। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है।

विज्ञापन
Bijnor: Only son disabled, 3 years old illness... Being upset, teacher committed suicide by shooting himself
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

हरेवली में एक शिक्षक ने लंबी बीमारी से तंग आकर सुसाइड कर लिया। उन्होंने अपने सिर में गोली मारी। शिक्षक का इकलौता बेटा मानसिक रूप से दिव्यांग है। वहीं दो छोटी बेटियां हैं। अब परिवार का कोई सहारा नहीं बचा है। पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट बरामद किया है। 
विज्ञापन
Trending Videos

काजल ने बताया कि उसके पिता प्रकाश वीर (44) पुत्र प्यार सिंह हरेवली में स्थित सावित्रीबाई फुले इंटर कॉलेज में पिछले 12 साल से कार्यरत थे। वह तीन साल से बीमारी से ग्रस्त थे। मेरठ, मुरादाबाद, जयपुर, काशीपुर आदि के डॉक्टरों से उपचार करा रहे थे, लेकिन आराम नहीं मिल रहा था। एक साल से विद्यालय से छुट्टी लेकर घर पर रह रहे थे। रविवार को उन्होंने अपने कमरे में कनपटी से तमंचा सटाकर गोली मार ली। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर मिला सुसाइड नोट
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो पास ही एक सुसाइड नोट पड़ा मिला, जिसमें लिखा था कि मैं बीमारी से तंग होने से आत्महत्या कर रहा हूं। अब इस बीमार शरीर के साथ जीना असंभव है। 
 
विज्ञापन

बेटा भी मानसिक रूप से दिव्यांग
मृतक शिक्षक प्रकाश वीर की दो बेटी और एक बेटा है। बेटा भी मानसिक रूप से दिव्यांग है। ऐसे में परिवार को सहारा देने वाला कोई नहीं रहा। बेटियों को कंधे पर परिवार का बोझ आ गया है। मौके पर पहुंचे अफजलगढ़ परिक्षेत्र के क्षेत्राधिकारी अंजनी कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed