फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor News: Youth of Baruki region

संसाधनों के अभाव में मंजिल की तलाश

Sun, 12 Jan 2020 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Bijnor News: Youth of Baruki region
बरूकी क्षेत्र में खाली पड़ी जमीन में ट्रैक बनाकर तैयारी करते युवा। - फोटो : BIJNOR
संसाधनों के अभाव में मंजिल की तलाश
विज्ञापन

बरूकी। क्षेत्र के युवाओं के लिए न तो कोई स्टेडियम है और न ही फिजीकल की तैयारी के लिए कोई खाली मैदान। युवाओं ने एक प्राइवेट ग्रुप की खाली पड़ी जमीन में ट्रैक बनाकर उस पर दौड़ की तैयारी शुरू की। इस ट्रैक पर तैयारी करके अब तक दर्जनों युवक पुलिस, सेना, बीएसएफ और आईटीबीपी में चयनित हो गए हैं।
नगीना बिजनौर मार्ग पर बांकपुर चौराहे के निकट एक प्राइवेट ग्रुप की करीब 200 बीघा जमीन खाली पड़ी है। पिछले पांच साल से यह जमीन क्षेत्रीय युवाओं के लिए अभ्यास का साधन बन गई है। इस भूमि पर सुबह शाम क्षेत्र के गांव बांकपुर, सिकेेड़ा, दरगोपुर नंगली, शादीपुर, सुंदरपुर, बरूकी, रावणपुर, धौकलपुर, अलावलपुर, मंगलपुरा, आसपुर, नवादा सहित दो दर्जन से अधिक गांव के सैकड़ों युवा आते हैं और दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद सहित कई खेलों की तैयारी करते हैं। युवा यहां पर पुलिस, सेना, एयरफोर्स, बीएसएफ सहित कई नौकरियों की भी तैयारी करते हैं। नियमित दौड़ लगाने वाले अंकित कुमार, पवन कुमार, अर्पण सिंह, आदित्य कुमार आदि का कहना है कि क्षेत्र में एक मिनी स्टेडियम की आवश्यकता है। लेकिन इस ओर किसी भी जनप्रतिनिधि का ध्यान नहीं है। क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, उन्हें तराशने की आवश्यकता है। प्राइवेट ग्रुप की इस भूमि पर तैयारी करके क्षेत्र के दर्जनों युवा पुलिस आर्मी इत्यादि में चयनित होकर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इसी जमीन पर तैयारी करके ऋषभ कुमार, बॉबी कुमार, अर्जुन, अंकुर, अमित कुमार, रोहित कुमार, रणजीत सिंह, आदि युवक पुलिस में भर्ती हो चुके हैं।
विज्ञापन

सरकार को भेजा है प्रस्ताव : विधायक
नहटौर विधानसभा के विधायक ओम कुमार ने बताया कि उन्होंने नहटौर और हल्दौर में स्टेडियम बनाने के लिए प्रस्ताव उत्तर प्रदेश सरकार को भेजा है। उन्हें शीघ्र ही इस प्रस्ताव के स्वीकार होने की उम्मीद है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी इस समस्या के समाधान के लिए शीघ्र ही कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed