फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor News: two youth attacked many youths attackers escaped while firing

बिजनौर : बाइक सवार युवकों ने किया हमला, फायर करते हुए हमलावर फरार, क्षेत्र में मची अफरा-तफरी

Sat, 16 Apr 2022 07:02 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 16 Apr 2022 07:02 PM IST
सार

बाइक सवार युवकों ने दो युवकों पर हमला कर दिया और फायर करते हुए फरार हो गए। वहीं फायरिंग से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन
Bijnor News: two youth attacked many youths attackers escaped while firing
घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बिजनौर जनपद के नजीबाबाद में बाइक सवार युवकों ने अचानक दो युवकों पर हमला कर दिया। घटना में मकबरा निवासी यशदीप राजपूत घायल हो गया। हमलावर फायर करते हुए फरार हो गए।

विज्ञापन


टीला मंदिर क्षेत्र में शुक्रवार को लगभग डेढ़ बजे मकबरा निवासी यशदीप राजपूत अपने साथी अक्षय के साथ किसी काम से टीला मंदिर क्षेत्र गया था। बताया जाता है कि दो बाइक पर सवार युवकों ने अचानक दोनों युवकों को घेर लिया और उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे यशदीप घायल हो गया। अक्षय किसी तरह जान बचाकर वहां से भागा। 
विज्ञापन


बताया जाता है कि भागते समय हमलावरों ने हवाई फायर भी किए, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही सीओ गजेंद्र पाल सिंह, थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: योगी के बुलडोजर से बड़ी कार्रवाई: सहारनपुर में भूमाफिया की 15 करोड़ की संपत्ति जब्त, देखें तस्वीरें

एसपी सिटी डॉ. प्रवीण रंजन सिंह ने नजीबाबाद पहुंचकर घटना की जानकारी की। बताया जाता है कि किसी बात को लेकर घायल युवक के दोस्त अक्षय से हमलावरों की कोई रंजिश थी। घायल को उपचार के लिए प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: मुठभेड़ की तस्वीरें: लाडले बेटे को देख छलक उठीं पिता की आंखें, नौ दिन पहले हुआ था जकी का अपहरण, घर में लौटीं ईद जैसी खुशियां

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed