{"_id":"61a521f2b0a7ca7ceb44868d","slug":"bijnor-news-two-brothers-were-cremated-together-after-death-in-a-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे का कहर: एक साथ जलीं दो भाइयों की चिताएं, हर किसी की आंखें हुई नम, गांव में शोक की लहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे का कहर: एक साथ जलीं दो भाइयों की चिताएं, हर किसी की आंखें हुई नम, गांव में शोक की लहर
Tue, 30 Nov 2021 12:24 AM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 30 Nov 2021 12:24 AM IST
सार
हादसे में मौत के बाद दो भाइयों की एक साथ चिजाएं जलीं तो हर किसी की आंखों में आंसू आ गए। वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। उधर, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
अंतिम संस्कार।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजनौर जनपद में नूरपुर के गांव युसुफापुर निवासी सोमपाल व चचेरे भाई रामपाल की सड़क हादसे में हुई मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उधर, मेरठ अस्पताल में भर्ती जयविंदर की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। सोमवार की शाम पोस्टमार्टम के बाद गांव के शमशान में एक साथ दोनों भाइयों की चिताए जलीं, तो शमशान में मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन
मरने वाला रामपाल गांव के पूर्वप्रधान सतपाल का सगा भाई है। सोमपाल चचेरा भाई है। शिवाला कलां थाना क्षेत्र के गांव युसुफापुर निवासी सोमपाल सिंह किसान थे, उनकी मां बलवीरी देवी की शनिवार को मौत हो गई थी। उनका अंतिम संस्कार गांव में ही हुआ था। सोमवार को बलवीरी का तीजा था। रस्म के अनुसार सोमपाल उनकी अस्थियों को गंगा में विसर्जित करने गए थे। परिवार वालों ने बताया कि नौगांवा से रामगंगा पोषक नहर के रास्ते पर अधिक भीड़भाड़ नहीं रहती। सुबह के समय सड़क खाली थी और दूध की गाड़ी की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे उसका चालक नियंत्रण खो बैठा और उनकी कार से टक्कर हो गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: कलेजा चीर रहीं ये तस्वीरें: आंखों के सामने जिंदा जल गईं मासूम बेटियां, खौफनाक मंजर देख बेहोश हुईं दोनों मां, सदमे में परिवार
विज्ञापन
सीओ सिटी अमरोहा विजय कुमार राणा ने बताया कि दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया गया हैं। मैक्स के अज्ञात चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जल्द की गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: UPTET Paper Leaked : शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, मायूस होकर लौटे अभ्यर्थी, तीन आरोपी दबोचे
गांव में खेती करते हैं तीनों भाई
एसओ शिवाला कला नरेश शर्मा ने बताया कि दुर्घटना में मरने वाला रामपाल पूर्व प्रधान सतपाल का सगा भाई है। यह तीन भाई हैं और गांव में खेती करते हैं। मृतक रामपाल के चार बच्चे हैं। उसमें दो लड़के और दो लड़की हैं।