फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor News: There have been 310 cows missing from a cowshed in Bijnor

बिजनौर: गोशाला से 310 गोवंश गायब करने का आरोप, संचालक ने समिति के पदाधिकारियों के खिलाफ दी तहरीर

Tue, 28 Sep 2021 08:56 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 28 Sep 2021 08:56 PM IST
सार

बिजनौर के स्योहारा में मंगलवार शाम को बाबा प्रेमनाथ ने हिंदू युवा वाहिनी मंडल प्रभारी डॉ. एनपी सिंह और कार्यकर्ताओं के साथ थानाध्यक्ष को गोशाला से 310 गोवंश गायब होने तहरीर दी।

विज्ञापन
Bijnor News: There have been 310 cows missing from a cowshed in Bijnor
एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर में स्योहारा के गांव अमीनाबाद की गोशाला के संचालक बाबा प्रेमनाथ ने गोशाला चला रही समिति के पदाधिकारियों पर 310 गोवंश गायब करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। मामले की जांच पड़ताल हुई तो पुलिस ने दावा किया कि मामला गोशाला की जमीन के विवाद का है। जिन पर आरोप है, उन्होंने अधिकांश गोवंश दूसरी गोशालाओं में भेज दी थी। कुछ गोवंश ग्रामीणों को दिए गए थे। हिंदू युवा वाहिनी मंडल प्रभारी डॉक्टर एनपी सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ मामले में जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


गांव अमीनाबाद में निराश्रित गोवंश को बचाने के लिए बाबा प्रेमनाथ ने गोशाला का संचालन शुरू किया था। मंगलवार की शाम बाबा प्रेमनाथ ने हिंदू युवा वाहिनी मंडल प्रभारी डॉ. एनपी सिंह और कार्यकर्ताओं के साथ थानाध्यक्ष को गोशाला से 310 गोवंश गायब होने तहरीर दी। बाबा ने शिकायतीपत्र में गांव के ही कुछ लोगों पर गोशाला की जमीन हड़पने का प्रयास करने का भी आरोप लगाया है। हिंदू युवा वाहिनी मंडल अध्यक्ष डॉ. एनपी सिंह ने एक सप्ताह के भीतर मामले में कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: तस्वीरें: धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार... छात्रा की हत्या मामले में मिले अहम सुराग, जल्द खुलेगा खौफनाक राज
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष आशीष तोमर का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। अभी तक की जांच में सामने आया है कि कमेटी के कुछ पदाधिकारियों ने यहां बाढ़ का पानी आने का हवाला देते हुए अधिकांश गोवशं दूसरी छोछरीमोड़ की गोशाला में शिफ्ट करा दिए थे। इसके अलावा बाकी गोवंश ग्रामीणों को पालने के लिए दे दिए थे। यह मामला गोशाला की जमीन को लेकर है। आगे की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। एसपी बिजनौर डॉ. धर्मवीर सिंह ने बताया कि इस मामले की जांच कराई जा रही है।

यह भी पढ़ें: धर्मांतरण: शादमा के प्यार में सौरभ ने चलाया ठेला, बदला धर्म...फिर बदल गई पूरी कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed