{"_id":"614f25608ebc3e2be51cb392","slug":"bijnor-news-the-woman-have-try-to-suicide-with-three-children-by-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर: पति से तंग आकर महिला ने तीन बच्चों संग किया आत्महत्या का प्रयास, ऐसे बची सभी की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर: पति से तंग आकर महिला ने तीन बच्चों संग किया आत्महत्या का प्रयास, ऐसे बची सभी की जान
Sat, 25 Sep 2021 07:04 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 25 Sep 2021 07:04 PM IST
सार
बिजनौर में एक महिला ने अपने पति से तंग आकर तीन बच्चों के साथ आत्महत्या का प्रयास किया। हालांकि इस दौरान वहां मौदूद लोगों ने किसी तरह महिला और उसके बच्चों की जान बचा ली।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजनौर के स्योहारा में घरेलू कलह से तंग आकर एक महिला ने तीन बच्चों के साथ ट्रेन के आगे आकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। हालांकि लोगों की सतर्कता से महिला और बच्चों को सकुशल बचा लिया गया।
विज्ञापन
ये है मामला
गांव सदाफल निवासी तस्लीम की पत्नी तस्लीमा का घर में किसी बात को लेकर पति से शनिवार को विवाद हो गया। उस समय तो परिजनों और पड़ोसियों ने दोनों को समझा बुझाकर शांत कर दिया। लेकिन दोपहर बाद पति की प्रताड़ना से तंग तस्लीमा घर से बिना बताए अपने तीनों बच्चों को लेकर नूरपुर मार्ग स्थित रेलवे फाटक के करीब अप दिशा की ओर से आने वाली ट्रेन की लाइनों के बीच खड़ी हो गई। इसी दौरान तेज रफ्तार रन थ्रू ट्रेन आने की आवाज सुनकर क्रॉसिंग पर खड़े लोगों ने शोर मचाया। कुछ युवकों ने भागकर महिला को लाइन से खींच लिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: खौफनाक: पहले नॉनवेज खिलाया, फिर बियर पिलाई... दंपती के मर्डर का हुआ सनसनीखेज खुलासा, तस्वीरें
विज्ञापन
इसके बाद जीआरपी के सिपाही भी मौके पर पहुंच गए। जीआरपी के सिपाहियों व लोगों ने परिजनों और उसके पति को बुलाकर पति को जमकर फटकार लगाई। पति के भविष्य में पत्नी को तंग न करने के आश्वासन पर पत्नी को साथ भेज दिया। थानाध्यक्ष आशीष कुमार तोमर का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है।
यह भी पढ़ें: मौलाना के खौफनाक राज: पूर्व बॉलीवुड अभिनेत्री सना खान का निकला ये कनेक्शन, जांच में और भी खुले बड़े राज