{"_id":"63f4d993a670bec6a2068ffd","slug":"bijnor-news-the-groom-went-missing-a-night-before-the-marriage-2023-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: निकाह से एक रात पहले दूल्हा लापता, परिजनों में मचा हड़कंप, दुल्हन पक्ष ने कर ली थीं सभी तैयारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: निकाह से एक रात पहले दूल्हा लापता, परिजनों में मचा हड़कंप, दुल्हन पक्ष ने कर ली थीं सभी तैयारियां
Tue, 21 Feb 2023 08:18 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 21 Feb 2023 08:18 PM IST
सार
Bijnor News : निकाह से एक रात पहले दूल्हा लापता हो गया। इससे परिजनों में हड़कंप मच गया। उधर, दुल्हन पक्ष ने सभी तैयारियां पूरी कर ली थीं।
विज्ञापन
(सांकेतिक फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिजनौर जनपद के कोतवाली देहात में निकाह से एक रात पहले दूल्हे के लापता होने से परिजनों में हड़कंप मच गया। उन्होंने उसकी गुमशुदगी थाना कोतवाली देहात में दर्ज कराई है।
विज्ञापन
थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव में महेश्वरी जट निवासी वसीम अहमद पुत्र नसीम अहमद का निकाह थाना मंडावली क्षेत्र के गांव नारायणपुर निवासी याकूब की पुत्री से होना तय हुआ था। मंगलवार को याकूब के घर बरात पहुंचनी थी। लड़की पक्ष ने बरात के स्वागत के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली थीं, लेकिन सोमवार रात लगभग एक बजे दूल्हा लापता हो गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut: मेरी नहीं तो किसी की न होगी साक्षी, प्रेमिका की हत्या कर प्रेमी ने खुद को दी खौफनाक मौत, सामने आई वजह
विज्ञापन
वहीं दूल्हे की तलाश उसके परिजनों और रिश्तेदारों ने सभी संभावित स्थानों पर की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। वसीम के परिजनों ने सूचना थाना कोतवाली देहात पुलिस को दी। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है। एसएसआई उमेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar: आज शादी के बंधन में बंधेंगी अंतर्राष्ट्रीय पहलवान दिव्या काकरान, देखें हल्दी-मेहंदी की तस्वीरें