{"_id":"6273bb98330b5f166373df45","slug":"bijnor-news-police-raid-in-spa-center-and-many-youth-have-caught-with-girls","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: स्पा सेंटर में छापा पड़ते ही मची भगदड़, पुलिस ने चार युवतियों संग युवकों को पकड़ा, सामने आई ये बड़ी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: स्पा सेंटर में छापा पड़ते ही मची भगदड़, पुलिस ने चार युवतियों संग युवकों को पकड़ा, सामने आई ये बड़ी बात
Thu, 05 May 2022 05:27 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 05 May 2022 05:27 PM IST
सार
स्पा सेंटर में छापा पड़ते ही भगदड़ मच गई। पुलिस ने मौके से चार युवतियों और आधा दर्जन से अधिक युवकों को पकड़ा है। वहीं शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है।
विज्ञापन
स्पा सेंटर पर छापा।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बिजनौर जनपद के नजीबाबाद में एक स्पा सेंटर पर पुलिस ने गुरुवार की दोपहर में छापा मारा। पुलिस ने मौके से चार युवतियों और आधा दर्जन से अधिक युवकों को हिरासत में लिया है। नगर के कृष्ण टॉकीज के निकट यूनिक मार्केट के ऊपर काफी समय से स्पा सेंटर चल रहा था। स्पा सेंटर के नाम पर अनैतिक धंधे की शिकायत हाल ही में पुलिस अधीक्षक से की गई थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: बड़ी खबरें: ड्रग्स माफिया का आलीशान बंगला कुर्क, बसपा पूर्व मंत्री याकूब के घर चस्पा नोटिस, पढ़िए पूरा अपडेट
विज्ञापन
वहीं पुलिस ने गुरुवार को दोपहर छापा मारा। बताया गया कि पुलिस ग्राहक बनकर पहुंची। इसके तुरंत बाद बड़ी संख्या में फोर्स, एसडीएम मनोज कुमार सिंह और सीओ गजेंद्र पाल सिंह भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने स्पा सेंटर से डीवीआर कब्जे में ले लिया। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: PHOTOS: गंगा में डूबे पांच युवक, चीख-पुकार सुन दौड़े किसान, मुश्किल से बचाई तीन जिंदगियां और...