हस्तिनापुर मेरठ और नांगल सोती बिजनौर में बुधवार को पांच युवक गंगा में डूब गए। दोनों जगह तीन युवकों को स्थानीय लोगों ने बचा लिया। पीएसी के गोताखोर और स्थानीय ग्रामीण गंगा में डूबे युवकों की तलाश कर रहे हैं। उधर, जानकारी लगने पर युवकों के परिजनों में कोहराम मच गया।
PHOTOS: गंगा में डूबे पांच युवक, चीख-पुकार सुन दौड़े किसान, मुश्किल से बचाई तीन जिंदगियां और...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगला सोती बिजनौर में डूबे युवक रियाज (19) और अबुल हसन (20) गांव खुराहेड़ी चंदक क्षेत्र के रहने वाले थे। इनके रिश्तेदार दो सगे भाइयों शाहनवाज (24) और शादाब निवासी लालपुर सोजीमल को स्थानीय मछुआरे शराफत और उसके साथियों ने बचा लिया। ये चारों सोजीमल से गंगा पार घूमने गए थे। लौटते समय गंगा में पानी बढ़ गया और तेज धारा में बहने लगे थे।
गंगा पार करते समय पानी बढ़ने से फंस गए तेज बहाव में
लालपुर सोजी निवासी दो भाई और उनके दो रिश्तेदार गंगा पार घूमने गए थे। इस दौरान लौटते समय जब से गंगा पार कर रहे थे, तभी अचानक पानी बढ़ गया। दो को तो लोगों ने बचा लिया लेकिन, दो डूब गए।
गांव लालपुर सोजीमल निवासी शाहनवाज, उसका भाई शादाब अपने दो संबंधियों गांव खुराहेड़ी चंदक निवासी रियाज और अबुल हसन सैर सपाटे के लिए निकल गए। गांव लालपुर सोजीमल से करीब एक किलोमीटर के फासले पर गंगा पार कर चारों युवक पलेज क्षेत्र में घूमने गए।
बताया गया कि वापसी के दौरान गंगा पार करते समय अचानक गंगा में पानी बढ़ने से चारों युवक गंगा की तेज धारा में बहने लगे। संयोग से पास में काम कर रहे मछुआरे शराफत ने अपने साथियों की मदद से शाहनवाज और शादाब को बचा लिया। गंगा में डूबे शाहनवाज के साले रियाज और संबंधी अबुल हसन का देर शाम तक पता नहीं चल सका।
सूचना मिलते ही सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार को लापता दोनों युवकों की गोताखोरों के माध्यम से तलाश कराने के निर्देश दिए।