फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor News: It has been revealed that Javed had take a pistol for brother of girlfriend

बड़ा खुलासा: प्रेमिका के भाई को देने को लिए जावेद ने मंगाया था पिस्तौल, एटीएस की जांच में खुलेंगे बड़े राज

Sun, 26 Sep 2021 01:02 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Sun, 26 Sep 2021 01:02 AM IST
सार

एटीएस की जांच में एक बड़ा खुलासा हुआ है। जिस पिस्टल के साथ जावेद पकड़ा गया, वह उसने प्रेमिका के भाई को देने के लिए मंगाया था। एटीएस की जांच में जल्द ही और बड़े राज खुल सकते हैं।

विज्ञापन
Bijnor News: It has been revealed that Javed had take a pistol for brother of girlfriend
शमीम और सुरक्षा एजेंसी की गाड़ी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर से खरीदकर वाया बिजनौर से कश्मीर तक असलहा की खेप पहुंचाई जाती रही या सिर्फ एक पिस्टल ही गया, एटीएस की जांच का यही अहम बिंदु है। लेकिन, जिस पिस्टल के साथ जावेद पकड़ा गया, वह उसने प्रेमिका के भाई को देने के लिए मंगाया था। पकड़े जाने से तीन दिन पहले ही शमीम ने पहुंचाया था।  

विज्ञापन


दो दिनों तक एटीएस ने जिले में रहने के बाद पकड़े गए शमीम सलमानी और बेटे परवेज को ग्राम प्रधान की सुपुर्दगी में दे दिया था। हालांकि इनके कहीं आने-जाने पर रोक है। थाने में बताकर जाना होगा। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अभी इस मसले की फाइल बंद नहीं हुई है। एटीएस मुजफ्फरनगर के उस व्यक्ति को भी तलाश रही है, जिससे शमीम ने पिस्तौल खरीदा। अगर वह नहीं भी मिला तो शमीम के खिलाफ फिर भी केस दर्ज हो सकता है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: आखिर खुली पोल: अब नितिन पंत ने खोले मौलाना के खौफनाक राज, बोला- लड़कियों को फंसा धर्म परिवर्तन का बनाते थे दबाव
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि 19 सितंबर को शमीम का बड़ा बेटा जावेद कश्मीर में पिस्तौल के साथ पकड़ा गया था। 16 सितंबर को ही शमीम ने उसे पिस्तौल पहुंचाया था। जावेद के पकड़े जाने पर शमीम अपना बैग भी कश्मीर में ही छोड़ आया था। सूत्रों के अनुसार जावेद ने कश्मीर पुलिस को बताया था कि यह पिस्तौल प्रेमिका के भाई को देना था। पकड़ लिए जाने के तीन दिन बाद ही आर्मी इंटेलिजेंस और यूपी एटीएस ने डहरी में दबिश देकर जावेद के पिता और भाई को उठा लिया था।  

यह भी पढ़ें: निशाने पर मौलाना के करीबी: सुरक्षा एजेंसियों ने पश्चिमी यूपी के जिलों में डाला डेरा, मुजफ्फरनगर से हाफिज को उठाया

दस लोगों पर खुफिया नजर
बताया जा रहा है कि शमीम ने किरतपुर के आठ और गांव के ही दो लोगों के नाम जांच एजेंसी को बताए थे, जोकि उनके परिचित हैं और कश्मीर में ही रहते हैं। जिसके चलते उन दस लोगों पर भी खुफिया नजर बनी हुई है। एटीएस फिर से जिले में आ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed