फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor News: fire broke out in house, five members of a family were injured

दर्दनाक : घर में अचानक लगी भीषण आग, मां-बेटी की दम घुटने से मौत, परिवार के कई लोग झुलसे

Mon, 02 May 2022 08:58 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 02 May 2022 08:58 PM IST
सार

घर में आग लगने से मां और एक सात माह की बच्ची की मौत हो गई, जबकि परिवार के कई लोग झुलस गए। वहीं मकान से आ रहे शोर और धुएं को देख आसपास के लोगों ने सीढ़ियों के माध्यम से घर में प्रवेश किया। ताला तोड़कर मुख्यद्वार खोला। 

विज्ञापन
Bijnor News: fire broke out in house, five members of a family were injured
घर में आग लगी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बिजनौर जनपद के नजीबाबाद में आदर्श नगर स्थित एक मकान में पूजा के दीपक से आग लग गई। देखते ही देखते आग पूरे मकान में फैल गई और गैस सिलिंडर व घर में रखे पेट्रोलियम पदार्थ ने भी आग पकड़ ली। इस अग्निकांड में मिताशी (32) और उनकी सात माह की बेटी वाची की दम घुटने से मौत हो गई। चार अन्य झुलस गए। 

विज्ञापन


ग्राम पंचायत तातारपुर लालू के आदर्श नगर की बी-6 कॉलोनी निवास परचून कारोबारी आशीष अग्रवाल अपने परिवार के साथ रहते हैं। सोमवार की शाम सात बजे अचानक पूजा के दीपक से कपड़ों में आग लग गई और फैलती गई। परिवार ने मकान मुख्य द्वार पर भीतर से ताला लगाया हुआ था। मकान से आ रहे शोर और धुएं को देख आसपास के लोगों ने सीढ़ियों के माध्यम से घर में प्रवेश किया। ताला तोड़कर मुख्यद्वार खोला। 
विज्ञापन


इस हादसे में आशीष (35), उनकी पत्नी मिताशी, पांच साल की बेटी अंविशा, बेटी वाची, पिता सुभाष और माता  सुधा झुलस गए, इन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां मिताशी और वाची को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। काफी मशक्कत के बाद दमकल ने आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मर्डर: लाश के पास 30 मिनट तक बैठा रहा कातिल, तोड़नी पड़ी कमरे की दीवार, मंजर देख खौल उठा लोगों का खून, तस्वीरें

घनी आबादी के बीच है मकान, बड़ा हादसा बचा
आदर्श नगर के जिस मकान में आग लगी, वह घनी आबादी के बीच स्थित है। मकान से मात्र 200 मीटर के फासले पर पेट्रोल-डीजल का डिपो हैं। बताया जाता है कि परचून करोबारी के मकान में भी पेट्रोलियम पदार्थ रखे हुए थे, जिन्होंने भी आग पकड़ ली। सीओ ने आग लगने के कारणों की जांच किए जाने की बात कही है।

यह भी पढ़ें: यूपी के बड़े खनन माफिया की शामत: कुर्क हुई 21 करोड़ की संपत्ति, अफसरों ने लगाए बोर्ड, बढ़ेंगी इकबाल की मुश्किलें 

जिस समय आग लगी उस समय मकान के मुख्य द्वार पर भीतर से ताला लगा था। शोर और धुंआ देखकर आस-पास के लोगों ने सीढ़ियों के माध्यम से घर में प्रवेश कर मुख्य द्वार खोला।  सूचना मिलते ही सीओ गजेंद्र पाल सिंह, थाना प्रभारी दिनेश गौड़, अग्निशमन अधिकारी केएस जादौन घटना स्थल पर पहुंच गए। क्षेत्रवासियों और कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। एसडीएम मनोज कुमार सिंह और क्षेत्रीय ग्राम प्रधान पति पारेंद्र ने अस्पताल पहुंचकर घायलों के उपचार की व्यवस्था की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed