Bijnor News : चौधरी ऑटो रिपेयर्स में लगी आग, पांच बाइकें जलीं, लाखों रुपये का हुआ नुकसान
Bijnor News : नजीबाबाद-हरिद्वार मार्ग पर बिजौरी तिराहा क्षेत्र में चौधरी ऑटो रिपेयर प्रतिष्ठान में मंगलवार रात में आग लग गई। आग लगने से पांच बाइकें जलकर राख हो गई।
विस्तार
बिजनौर में नजीबाबाद-हरिद्वार मार्ग के निकट बिजौरी तिराहे पर ऑटो रिपेयर प्रतिष्ठान में भीषण आग लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और अग्निशमन दल की टीम ने मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आग में पांच बाइक जल गईं।
नजीबाबाद-हरिद्वार मार्ग पर बिजौरी तिराहा क्षेत्र में चौधरी ऑटो रिपेयर प्रतिष्ठान में मंगलवार रात आग लग गई। प्रतिष्ठान के भीतर रिपेयर के लिए आईं कई मोटरसाइकिल खड़ी थीं। रात्रि लगभग 9:30 बजे आग की लपटें उठती देखकर लोगों ने अग्निशमन दल और पुलिस को सूचना दी गई।
यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर में भीषण हादसा: ट्रक में पीछे से घुसी तेज रफ्तार कार, शाहदरा के रहने वाले छह दोस्तों की दर्दनाक मौ
सीओ गजेंद्र पाल सिंह, थाना प्रभारी सुनील कुमार अग्निशमन प्रभारी केएस जादौन टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे। प्रतिष्ठा के मुख्यद्वार और शटर के ताले तोड़कर अग्निशमन टीम और पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पांच मोटरसाइकिल आग में जल गईं। प्रतिष्ठान पर रखा सामान भी आग में जल गया।
यह भी पढ़ें: UP: ISI एजेंटों का वेस्ट यूपी कनेक्शन..., खूब फल-फूल रहा नकली नोटों का कारोबार, तहसीम-नफीस ने खोले बड़े राज