फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Six people died and many injured in an Accident in Muzaffarnagar after car hits into a truck

मुजफ्फरनगर में भीषण हादसा: ट्रक में पीछे से घुसी तेज रफ्तार कार, शाहदरा के रहने वाले छह दोस्तों की दर्दनाक मौत

Tue, 14 Nov 2023 08:43 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 14 Nov 2023 08:43 AM IST
सार

मुजफ्फरनगर जनपद में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां एक तेज रफ्तार कार पीछे से 22 टायरा ट्रक में जा घुसी। हादसे में छह दोस्तों की दर्दनाक मौत हुई है। बताया गया कि सभी दिल्ली के शाहदरा निवासी थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए हैं। परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन
Six people died and many injured in an Accident in Muzaffarnagar after car hits into a truck
हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने कार सवार लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दिल्ली-देहरादून हाईवे पर छपार के निकट हुए हादसे में शाहदरा निवासी छह दोस्तों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान कराने के बाद परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन


 

मंगलवार सुबह करीब 4 बजे एक 22 टायरा ट्रक संख्या PB10ES 6377 मुजफ्फरनगर से हरिद्वार की ओर जा रहा था। यहां छपार के निकट सियाज कार नंबर DL2CBD/8302 पीछे से ट्रक में घुस गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

हाईवे से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। कार में चालक समेत छह लोग सवार थे। क्रेन की मदद से गाड़ी को ट्रक के नीचे से निकलवाया गया। कार में सवार सभी छह लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने शव को मोर्चरी भिजवा दिए है।

 

Six people died and many injured in an Accident in Muzaffarnagar after car hits into a truck
विलाप करते परिजन - फोटो : Amar Ujala

पुलिस का कहना है कि ओवर स्पीड के कारण हादसा हुआ है। मृतक दिल्ली शाहदरा के रहने वाले हैं, सभी आपस में दोस्त थे। उनके नाम इस प्रकार हैं।
1.शिवम पुत्र योगेन्द्र त्यागी
2. पार्श पुत्र दीपक शर्मा
3. कुणाल पुत्र नवीन शर्मा
4. धीरज
5. विशाल व एक अन्य दोस्त

विज्ञापन

मुज़फ्फरनगर हादसे में हुई इनकी मौत
1. मृतक कुणाल शर्मा(23) पुत्र  नवीन शर्मा निवासी मकान नंबर 01/2030 गली नंबर 23 निकट राम पार्क रामनगर थाना मानसरोवर पार्क दिल्ली 32।
2. मृतक शिवम त्यागी (22) पुत्र  योगेंद्र त्यागी उम्र 22 वर्ष निवासी गली नंबर 22 निकट राम पार्क रामनगर थाना मानसरोवर पार्क दिल्ली 32।
3.  पारस शर्मा(18) पुत्र  दीपक शर्मा उम्र 18 वर्ष निवासी 1/2030 गली नंबर 23 निकट राम पार्क रामनगर थाना मानसरोवर पार्क दिल्ली 32।
4 . अमन(22) पुत्र मुंशी राम निवासी सूरजकुंड रोड आर्य नगर थाना सिविल लाइन मेरठ, जनपद मेरठ।
5. धीरज पुत्र चंद्र सिंह निवासी मकान नंबर 01/2012 गली नंबर 23 रामनगर थाना मानसरोवर पार्क दिल्ली।
6. विशाल(20) पुत्र मिंटा निवासी मकान नंबर D  569 गली नंबर 3 अशोक नगर थाना मंडोली नॉर्थ ईस्ट दिल्ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed