{"_id":"62261eb5a4074c7faf4837dc","slug":"bijnor-news-construction-of-bridge-over-sukro-river-has-been-completed-now-distance-from-nagina-to-kotdwar-has-reduced-by-15-km","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"62 करोड़ की लागत से बना पुल: 15 किलोमीटर कम हो गई नगीना से कोटद्वार की दूरी, पढ़िए पूरी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
62 करोड़ की लागत से बना पुल: 15 किलोमीटर कम हो गई नगीना से कोटद्वार की दूरी, पढ़िए पूरी रिपोर्ट
Mon, 07 Mar 2022 08:33 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 07 Mar 2022 08:33 PM IST
सार
बिजनौर में लंबे इंतजार के बाद पांच साल में पुल का निर्माण पूरा हो गया है। अब नगीना से कोटद्वार की दूरी 15 किलोमीटर कम हो जाएगी। इससे लोगों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
सूकरो नदी पर बने पुल पर ट्रैफिक चालू हो गया।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
नगीना या रायपुर सादात से कोटद्वार जाने की राह आसान हो गई। नगीना से कोटद्वार की दूरी 15 किलोमीटर कम हो गई है। अब उन्हें नजीबाबाद से होकर कोटद्वार नहीं जाना पड़ेगा। दरअसल, सूकरो नदी पर बने पुल पर ट्रैफिक चालू हो गया है। लंबे इंतजार के बाद पांच साल में इस पुल का निर्माण पूरा हो सका है। पुल बन जाने से कोटद्वार की तलहटी में बसे कई गांव का संपर्क अब बरसात में जिला मुख्यालय से नहीं कट पाएगा। सड़क के चौड़ीकरण और पुल निर्माण पर 62 करोड़ रुपये की लागत आई है।
विज्ञापन
साल 2017 में नगीना से रायपुर सादात होते हुए कोटद्वार तक जाने वाले मार्ग के चौड़ीकरण का काम चालू हुआ। इसी प्रोजेक्ट में सूकरो नदी पर पुल का निर्माण किया जाना भी शामिल था। साल 2019 में 32 किलोमीटर लंबी सड़क का चौड़ीकरण कर दिया गया। उस वक्त पुल का निर्माण भी चालू हुआ, लेकिन बीच में लटक गया। करीब दो सालों तक पुल का निर्माण अधर में लटका रहा। अब जाकर पुल का निर्माण पूरा हो सका है, जिसे ट्रैफिक के लिए भी खोल दिया गया है।
विज्ञापन
बरसात में बंद हो जाता था मार्ग
कोटद्वार से आठ किलोमीटर पहले नगीना मार्ग पर सूकरो नदी है। इस नदी में न रपटा बना हुआ था न ही पुल। नदी से होकर ही लोग निकलते रहे। पानी से होकर निकलना पड़ता था। बरसात में ज्यादा पानी के चलते मार्ग भी बंद होता रहा है। ऐसे में जिले के गांव तेलीपाड़ा, ढकियाबावन सराय समेत आधा दर्जन गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय से कट जाता था। अब इन गांव को भी राहत मिली है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: हादसे की तस्वीरें: देवर ने कूदकर बचाई जान, कार समेत गंगनहर में डूबी भाभी, गुलबहार की मौत से उठा ये बड़ा सवाल
कोटद्वार के लिए अब नहीं जाना पड़ेगा नजीबाबाद
बरसात के मौसम में नगीना और रायपुर सादात समेत दो दर्जन से अधिक गांव को कोटद्वार जाने के लिए नजीबाबाद से होकर जाना पड़ता था। खासकर कोटद्वार में दूध बेचने वाले इस इलाके के दूधिया और मजदूर रोजाना ही कोटद्वार जाते हैं। बरसात में इनके लिए भी दिक्कत रहती थी।
यह भी पढ़ें: यूपी : डीजल महंगा होने की अफवाह से मचा हड़कंप, पेट्रोल पंपों पर लगी किसानों की भीड़, देखिए तस्वीरें
बस सेवा भी हो सकती है शुरू
अभी तक रायपुर सादात से होते हुए कोटद्वार जाने के लिए कोई रोडवेज बस नहीं है। नगीना से प्राइवेट बसों का संचालन होता है, वो भी लालवाला गांव से कुछ आगे जाकर ही लौट आती हैं। इससे आगे कोटद्वार आने-जाने के लिए बस सेवा नहीं है। अब पुल चालू होने से नगीना से कोटद्वार के लिए सीधी बस सेवा शुरू होने की उम्मीद जगी है।
नगीना-कोटद्वार वाली 32 किलोमीटर लंबी सड़क का चौड़ीकरण 2019 में ही गया था। पुल का निर्माण चलता रहा। अब पुल का निर्माण पूरा हो गया है, जिसे ट्रैफिक के लिए खोल दिया गया है। हालांकि पुल के आसपास थोड़ा काम बाकी है, जिसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा। - ज्ञान प्रकाश, एई पीडब्लूडी