{"_id":"640d9d5bbdd8bf950f08c7a3","slug":"bijnor-news-bike-collided-with-abandoned-cattle-farmer-returning-home-after-taking-medicine-died-2023-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: छुट्टा गोवंश से टकराई बाइक, दवाई लेकर घर लौट रहे किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: छुट्टा गोवंश से टकराई बाइक, दवाई लेकर घर लौट रहे किसान की मौत
Sun, 12 Mar 2023 03:31 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 12 Mar 2023 03:31 PM IST
सार
बिजनौर के स्योहारा में दवाई लेकर घर लौट रहे स्योहारा के किसान की निराश्रित गोवंश की टक्कर से मौत हो गई। बताया गया कि किसान उमरी कला से दवाई लेकर घर लौट रहा था। इसी दौरान उनकी बाईक गोवंश से टकरा गई और वह हादसे का शिकार हो गए।
विज्ञापन
मृतक किसान का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में स्योहारा थाना क्षेत्र के गांव गल्लाखेड़ी गांव निवासी किसान गौरव (25) की छुट्टा गोवंशीय पशु से टक्कर लगने के बाद मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
गल्लाखेड़ी गांव में किसान राजवीर सिंह का परिवार रहता है। उनके परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे गौरव व कविंद्र हैं। छोटे बेटे गौरव की शादी एक साल पहले काजल के साथ हुई थी। काजल पर एक महीने की एक बेटी है। इंस्पेक्टर संत कुमार ने बताया कि गौरव कुमार शनिवार की शाम क्षेत्र के गांव उमरी कलां में दवाई लेने आए थे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut News Live: उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने मेरठ में महिला भारोत्तोलन प्रतियोगिता का किया शुभारंभ
विज्ञापन
करीब 8 बजे वह वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक कुमखिया चौकी के पास जंगल में पहुंची, तभी अचानक आवारा गोवंशीय पशु ने गन्ने के खेत से रास्ते में छलांग लगा दी। तभी गौरव और गोवंश की टक्कर हो गई। हादसे में गौरव गंभीर रूप से घायल हो गए। थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई।
उनके परिजन भी मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन में परिजन गौरव को लेकर मुरादाबाद जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। अस्पताल में पहुंचते ही डॉक्टरों ने गौरव को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।