Meerut News Live: उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने मेरठ में महिला भारोत्तोलन प्रतियोगिता का किया शुभारंभ
{"_id":"640d6aba91704c549408b6b5","slug":"meerut-deputy-chief-minister-brijesh-pathak-inaugurates-weightlifting-competition-read-latest-news-2023-03-12","type":"live","status":"publish","title_hn":"Meerut News Live: उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने मेरठ में महिला भारोत्तोलन प्रतियोगिता का किया शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sun, 12 Mar 2023 04:38 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 12 Mar 2023 04:38 PM IST
खास बातें
उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक आज मेरठ पहुंचे। यहां उन्होंने आज कैलाश प्रकाश स्टेडियम में खेलो इंडिया की जिला स्तरीय महिला भारोत्तोलन प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
04:37 PM, 12-Mar-2023
आयुर्वेद महासम्मेलन का दूसरा दिन आज, जुटे देशभर से आए आयुर्वेदाचार्य
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में चल रहे आयुर्वेद महासम्मेलन में दूसरे दिन रविवार को आयुर्वेदिक चिकित्सकों ने 1000 से ज्यादा मरीजों को परामर्श दिया है। साथ ही दवाइयां भी दी जा रही हैं। कुछ मरीजों ने दवाई न मिलने की शिकायत राज्यसभा सदस्य लक्ष्मीकांत बाजपेई से की, जिसके बाद उन्होंने दवाइयों की व्यवस्था कराई। दूसरी तरफ सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में वैज्ञानिक सत्र भी चल रहे हैं, जिसमें आयुर्वेद के छात्र-छात्राओं को आयुर्वेद से संबंधित जानकारी दी जा रही है। साथ ही वैद्य अपने अनुभव भी साझा कर रहे हैं।
वैद्य राकेश शर्मा ने बताया कि कोरोना काल में आयुर्वेद की भूमिका से लोग ज्यादा परिचित हुए और उन्हें बहुत लाभ मिला। अब आयुर्वेद में कैंसर की दवा भी तैयार की जा रही है। साथ ही पीजीआई से सुवर्णप्राशन का एमओयू साइन हो चुका है यह इम्युनिटी बढ़ाने के लिए है। वैद्य गोपाल दत्त शर्मा ने बताया कि आयुर्वेद को अपनाकर छात्र-छात्राएं बेहतर भविष्य बना सकते हैं। आयुर्वेद को सिविल सर्विस में भी शामिल करने की तैयारी की जा रही है। इसके बाद आयुर्वेद की पढ़ाई कर रहे छात्र छात्राएं आईएएस भी बन सकते हैं। वैद्य कीर्ति ने बताया कि त्वचा रोगों में रक्त शुद्धि ज्यादा महत्वपूर्ण है। इसके लिए नीम, अश्वगंधा का इस्तेमाल किया जा सकता है। बाहर से क्रीम लगाने से बेहतर है कि अंदर की शुद्धि महत्वपूर्ण। लेकिन आयुर्वेद की दवाओं में भी यह महत्वपूर्ण है कि वह बनाई किस तरह से जा रही है उसमें नियमों का सही पालन किया जा रहा है या नहीं।

04:19 PM, 12-Mar-2023
मेरठ में महिला दरोगा से छेड़छाड़
मवाना में शनिवार देर शाम स्कूटी से हस्तिनापुर से मवाना वापस लौट रही महिला दरोगा का कार सवार युवक ने पीछा किया तथा कमेंट किए। दरोगा द्वारा पुलिस को नंबर देने पर पुलिस ने कार सवार को पकड़ लिया माफी मांगने पर चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
शनिवार की देर शाम महिला दरोगा सादा कपड़ों में स्कूटी से हस्तिनापुर से मवाना वापस लौट रही थी। वापस लौटते समय कार सवार युवक ने महिला दरोगा का पीछा किया और कमेंट किए। महिला दरोगा द्वारा मवाना थाना पुलिस को सूचना दी और गाड़ी का नंबर दिया। जिस पर मवाना थाना पुलिस ने कार सवार युवक को पकड़ लिया। युवक द्वारा माफी मांगने पर पुलिस ने परिजनों को बुलाकर चेतावनी देकर आरोपी को बिना किसी कार्रवाई के छोड़ दिया। महिला दरोगा एंटी रोमियो टीम की प्रभारी है।

02:45 PM, 12-Mar-2023
गुंडे, मवाली, माफिया या तो जेल में या होंगे प्रदेश की सीमा से बाहर : पाठक
मेरठ के भैंसाली मैदान में कैंट विधायक अमित अग्रवाल की ओर से आयोजित होली महोत्सव में सतरंगी छटा बिखरी। फूलों की होली खेली गई और कलाकारों ने बृज की होली पर रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। अमित अग्रवाल ने कहा कि उप मुख्य मंत्री बृजेश पाठक से हमारा पुराना नाता है। वह हरदोई में पैदा हुए और पले बढ़े। हरदोई मेरी ननिहाल है, मैं मेरठ कैंट से विधायक हूं और वह लखनऊ कैंट से विधायक हैं।
भारत माता की जय के साथ मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने उद्बोधन शुरू किया। कैंट विधायक के साथ उन्होंने सभी का अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि होली पर आपसी खटास दूर करके एक दूसरे को गुजिया खिलाते मिठास लाते हैं। हमारी सरकार कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।
समाजवादी पार्टी की सरकार में एक सप्ताह दिन में और एक सप्ताह रात में बिजली आती थी। उन्होंने सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। बोले कि कानून के राज को और मजबूत करेंगे और गुंडे, मवाली, माफिया या तो जेल में होंगे या प्रदेश की सीमा से बाहर होंगे। कानून से खिलवाड़ करने की इजाजत किसी को नहीं देंगे, सबको साथ लेकर चलेंगे।
उप मुख्यमंत्री में 12 मिनट किया जिला अस्पताल की इमरजेंसी का निरीक्षण, मरीजो से पूछा हाल
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने प्यारे लाल जिला अस्पताल पहुचे। उन्होंने इमरजेंसी वार्ड में 12 मिनट के निरीक्षण करके मरीज़ों से दवाओं की उपलब्धता और परेशानियों के बाबत बात की। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल में पर्याप्त दवा का इंतजाम है। सुविधाएं भी सन्तोषजनक हैं। बुखार का प्रकोप है मगर मरीजो को समुचित उपचार डॉक्टरों की निगरानी में मिल रहा है। किसी भी तरह की कमी नही होने दी जाएगी।

02:42 PM, 12-Mar-2023
बड़ौत में युवा उत्सव में युवाओं ने दिखाया दमखम
डॉ. सत्यपाल सिंह
- फोटो : अमर उजाला
युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय की इकाई नेहरू युवा केंद्र बागपत के तत्वावधान में रविवार को जनता वैदिक कॉलेज में युवा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कला संस्कृति की झलक दिखाती प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। कार्यक्रम में युवा कलाकार, लेखक, फोटोग्राफर, वक्ता प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। इस युवा उत्सव का उद्घाटन सांसद डॉ सत्यपाल सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर सांसद डॉक्टर सत्यपाल सिंह ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में युवाओं का योगदान होता है इसलिए युवाओं को जीवन में संतुलन बनाकर कड़ी मेहनत के साथ अलग हासिल करना चाहिए।
यहां पढ़ें पूरी खबर: Meerut: मेरठ के आईजी बने नचिकेता झा, प्रवीण कुमार भेज गए अयोध्या, किसान आंदोलन में निभाई थी अहम भूमिका

02:16 PM, 12-Mar-2023
बिजनौर में छुट्टा गोवंशीय पशु से टकराई बाइक, किसान की मौत
अमरोहा मे नौगांवा सादात में दवाई लेकर वापस घर लौट रहे बिजनौर जनपद के गल्लाखेड़ी गांव निवासी किसान गौरव (25) की छुट्टा गोवंशीय पशु से टक्कर लगने के बाद मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
12:29 PM, 12-Mar-2023
मौसम का बदलाव कर रहा बीमार
मौसम का बदलाव लोगों को बीमार कर रहा है। खांसी-जुकाम और बुखार से लोग परेशान हैं। रात में मौसम हल्का ठंडा है, जबकि दिन में काफी गर्म रह रहा है। इसके अलावा एच3एन2 वायरल का प्रकोप चल रहा है। वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. तनुराज सिरोही ने बताया कि रात में ठंड से बचाव करें। अभी एसी आदि चलाने से बचें। अगर ज्यादा जरूरी हो तो एसी 24-25 डिग्री पर ही चलाएं। इससे कम एसी चलाना स्वास्थ्य पर विपरीत असर डालता है। जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कौशलेंद्र सिंह ने बताया कि खांसी-जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या पिछले 15 दिन से ओपीडी में बढ़ गई है।
खांसी-जुकाम के मरीज अधिक आ रहे
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता ने बताया कि उनके यहां ओपीडी में 500 से ज्यादा मरीज खांसी-जुकाम और बुखार के आ रहे हैं। अब मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। उन्होंने बताया कि इस मौसम में बचाव की जरूरत है। सुबह और रात के समय मौसम ठंडा रहता है। इसलिए अभी बचाव करें।

मौसम का सबसे गर्म दिन रहा शनिवार, एक्यूआई 200 पार
सीजन में शनिवार का दिन सबसे गर्म रहा। दिन का तापमान 32 डिग्री के आसपास पहुंच गया। दिन भर मौसम शुष्क रहा। कई दिन बाद एयर क्वलिटी इंडेक्स 200 के पार पहुंच गया। वेस्ट यूपी में मौसम के उतार चढ़ाव के बीच शनिवार को दिन का तापमान 31.4 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
पिछले कई दिनों की तुलना में एयर क्वलिटी इंडेक्स में इजाफा हुआ है। मेरठ का एक्यूआई 233 रहा। मुजफ्फरनगर और बागपत का एक्यूआई 200 से ऊपर रहा। गंगानगर का एक्यूआई 245, जयभीमनगर का 211 और पल्लवपुरम का 242 दर्ज किया गया। दिल्ली रोड पर 230 और बेगमुपल 215 दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक डाॅ. यूपी शाही का कहना है कि दो से तीन दिन मौसम शुष्क रहेगा। दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी। 14 मार्च को मौसम बिगड़ने के आसार हैं।

11:18 AM, 12-Mar-2023
Meerut News Live: उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने मेरठ में महिला भारोत्तोलन प्रतियोगिता का किया शुभारंभ
मेरठ में आज कैलाश प्रकाश स्टेडियम में खेलो इंडिया की जिला स्तरीय महिला भारोत्तोलन प्रतियोगिता का उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक उद्घाटन करने पहुंचे। 11 बजकर 30 मिनट पर वह मेरठ के परतापुर हवाई पट्टी पर उतरे और वहां से कार में सवार होकर निकले। इसके बाद वह कैलाश प्रकाश स्टेडियम के भारोत्तोलन हॉल पहुंचे और प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इसके बाद वह जिला अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
जिला भारोत्तोलन एसोसिएशन के अध्यक्ष अश्वनी कुमार गुप्ता ने बताया कि मेरठ में पहली बार खेलो इंडिया की महिला भारोत्तोलन प्रतियोगिता हो रही है। प्रतियोगिता के शुभारंभ के बाद उपमुख्यमंत्री कैंट विधायक अमित अग्रवाल के भैंसाली मैदान में होली मिलन समारोह में शामिल हुए।
बृजेश पाठक ने प्रतियोगिता का उद्घाटन करने के बाद पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि यूपी में कानून का राज है, माफियाओं का प्रदेश और देश में कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसान, मजदूर और हर वर्ग के लिए काम कर रही है।
खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि मेरठ में प्रदेश का पहला खेल विश्वविद्यालय का जल्द निर्माण शुरू होने जा रहा है। सरकार खेलों को लेकर बेहद संवेदनशील है। जिला स्तर से प्रदेश के खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर रहे हैं। खेलो इंडिया योजना के तहत जिला स्तर पर भारोत्तोलन प्रतियोगिता की जा रहीं हैं। महिला खिलाडियों को इससे लाभ मिलेगा।
मेरठ में गंगनहर में डूबने से मां बेटी की मौत
मेरठ में रविवार सुबह एक मां और उसकी दो साल की मासूम बेटी दर्दनाक हादसे का शिकार हो गईं। रोहटा थानाक्षेत्र में गंगनहर पुल पर हवन-पूजन की राख सिलाने पहुंची महिला बेटी समेत गंगनहर में डूब गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से बेटी का शव बरामद करा लिया जबकि महिला की तालश जारी है।
यहां पढ़ें पूरी खबर: Meerut News: नहर में राख सिलाने गई महिला की बच्ची समेत डूबने से मौत, मासूम का शव बरामद, मां की तलाश जारी