{"_id":"671bf3ed136c4b0e71029e44","slug":"bijnor-news-bijnor-news-c-27-1-smrt1043-134402-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: सड़क हादसों ने छीनी दो लोगों की जिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: सड़क हादसों ने छीनी दो लोगों की जिंदगी
विज्ञापन
शेरकोट/मंडावली। सड़क हादसों में दो लोगों की माैत हो गई। पहले हादसे में , शेरकोट में सड़क पार कर रहे 64 वर्षीय ताहिर अंसारी की वाहन की चपेट में आकर मौत हो गई।
बृहस्पतिवार देर रात मोहल्ला काजी सराय निवासी ताहिर अंसारी पुत्र अकबर अली चुंगी नंबर पांच के निकट सड़क पार करते समय वाहन की चपेट में आकर घायल हो गए। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भिजवाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, घटना के बाद चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया।
दूसरे हादसे में कोटावाली नदी के निकट मार्ग दुर्घटना में सरवनपुर निवासी संदीप की मौत हो गई। कार चालक संदीप नजीबाबाद से ऋषिकेश जा रहे थे। कोटावाली नदी के निकट संदीप ने कार रोक ली। खिड़की खोलकर कार से उतरते वक्त पीछे से आ रहे मैजिक वाहन ने कार को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
दुर्घटना में संदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरी कार में आ रहे उसके रिश्तेदारों ने संदीप को बिजनौर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। संदीप की पत्नी रीना देवी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लिया, जबकि चालक फरार हो गया।व