{"_id":"640d74ed0ed511261100ccd3","slug":"bijnor-news-accident-in-roadways-and-dcm-in-najibabad-seven-injured-including-driver-2023-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: नजीबाबाद में रोडवेज और डीसीएम में टक्कर, चालक सहित सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: नजीबाबाद में रोडवेज और डीसीएम में टक्कर, चालक सहित सात घायल
Sun, 12 Mar 2023 12:16 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 12 Mar 2023 12:16 PM IST
सार
बिजनौर में आज दोपहर हरिद्वार मार्ग पर रोडवेज बस और हरिद्वार जा रही डीसीएम में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में दोनों वाहनों के चालक सहित सात लोग घायल हुए।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
हादसा, रोडवे बस हादसा, एक्सीडेंट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिजनौर जनपद के मंडावली थानाक्षेत्र में हरिद्वार मार्ग पर रोडवेज बस और हरिद्वार जा रही डीसीएम में आमने सामने टक्कर हो गई। दुर्घटना में दोनों वाहनों के चालक सहित सात लोग घायल हुए।
विज्ञापन
नजीबाबाद -हरिद्वार मार्ग पर हरिद्वार से नजीबाबाद आ रही नजीबाबाद डिपो की बस यूपी 21एएन 2099 की नजीबाबाद दिशा से हरिद्वार टमाटर लेकर जा रही डीसीएम से आमने सामने भीषण टक्कर हो गई। रविवार को प्रातः लगभग 10:30 बजे लकड़हान नदी पुल क्षेत्र में हुई दुर्घटना में रोडवेज चालक मंडावर निवासी कृष्ण कुमार, डीसीएम चालक सीतापुर निवासी राजेश कुमार सहित रोडवेज बस में सवार कई यात्री घायल हो गए।
विज्ञापन
घायलों में स्योहारा निवासी विजेंद्र सिंह, सकुशल कुमार, मंडावली निवासी सुरेश, बीना और ओमकार शामिल हैं।
सूचना मिलते ही मंडावली थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार,उप निरीक्षक शेर सिंह टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे।पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समीपुर भेजा है। मार्ग दुर्घटना से नजीबाबाद हरिद्वार मार्ग का यातायात आंशिक रूप से प्रभावित रहा।
विज्ञापन