फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor News: A guldar died due to trapping in village

बिजनौर : जाल में फंसकर गुलदार की मौत, किसान समेत दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Thu, 17 Feb 2022 07:43 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 17 Feb 2022 07:43 PM IST
सार

बिजनौर में एक गुलदार की जाल में फंसने से मौत हो गई। गुलदार की मौत के बाद अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। टीम ने एक किसान समेत दो को खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन
Bijnor News: A guldar died due to trapping in village
बिजनौर में गुलदार की मौत। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बिजनौर में हल्दौर थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार दोपहर गुलदार जाल में फंस गया। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने उसे राहत बचाव कार्य कर पकड़ा, लेकिन पिंजरे में बंद करने के दस मिनट बाद ही गुलदार की मौत हो गई। खेत पर जाल लगाने के मामले में वन विभाग ने किसान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन


गुरुवार दोपहर हल्दौर थाना क्षेत्र के गांव गंगौड़ा जट में एक गुलदार खेत में लगे जाल में फंस गया। जाल से निकलने के प्रयास में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। डीएफओ डॉ. अनिल पटेल ने बताया कि सूचना मिलते ही उत्तर पदेश प्रभागीय वनाधिकारी डॉ. हरेंद्र सिंह के नेतृत्व में एक टीम घटनास्थल पहुंची। टीम ने राहत बचाव कार्य कर गुलदार को पिंजरे में बंद कर लिया। लेकिन गंभीर रूप से घायल होने के कारण दस मिनट बाद ही गुलदार ने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बड़ा मामला: भाकियू की महापंचायत में जमकर गरजे किसान, दो अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग, ये थी वादात
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उत्तर प्रदेश प्रभागीय वनाधिकारी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान गन्ने के खेत के किनारे जाल लगा मिला। वहीं वयस्क नर गुलदार के शव को पोस्टमार्टम के लिए आईवीआरआई बरेली भेजने की तैयारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें: UP Elections 2022: दिलचस्प होती जा रही हार-जीत की जंग, खूब वायरल हो रहे जातीय समीकरण के पर्चे, समझिए पूरा गणित

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed