{"_id":"620e4042023a7642b43da18a","slug":"bku-mahapanchayat-in-bijnor-farmers-have-demanded-action-against-two-officers-in-case-of-attack-on-nitin-sirohi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ा मामला: भाकियू की महापंचायत में जमकर गरजे किसान, दो अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग, ये थी वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ा मामला: भाकियू की महापंचायत में जमकर गरजे किसान, दो अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग, ये थी वारदात
Thu, 17 Feb 2022 09:29 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 17 Feb 2022 09:29 PM IST
सार
BKU mahapanchayat in Bijnor: भाकियू कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को ब्लॉक परिसर में महापंचायत कर दो अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। भाकियू युवा विंग के पूर्व जिलाध्यक्ष पर हुए हमले का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।
विज्ञापन
बिजनौर में भाकियू की महापंचायत।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के युवा विंग के पूर्व जिला अध्यक्ष नितिन सिरोही पर हुए हमले के विरोध में भाकियू कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को कोतवाली देहात में ब्लॉक परिसर में महापंचायत आयोजित की। महापंचायत में किसान जमकर गरजे। वहीं मौके पर पहुंचे सीओ नगीना के आश्वासन पर धरना समाप्त हो गया।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र कोतवाली देहात के ग्राम चंदुपुरा निवासी नितिन सिरोही भाकियू की युवा विंग के पूर्व जिला अध्यक्ष हैं। रविवार की रात वह गांव में ही अपने कुत्ते को टहला रहे थे तभी उन पर पांच युवकों ने हमला कर दिया। नितिन के शोर मचाने पर उनके परिजन मौके पर पहुंचे। हालांकि तब तक चार हमलावर वहां से फरार हो गए थे। लेकिन परिजनों ने एक हमलावर को दबोच लिया और पुलिस को सौंप दिया। नितिन सिरोही ने घटना की तहरीर थाना कोतवाली देहात में दी।
विज्ञापन
भाकियू युवा विंग के पूर्व जिला अध्यक्ष पर हमले का मामला
इसके बाद नितिन सिरोही ने कोतवाली देहात पुलिस और कोतवाली देहात प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार पर आरोपियों से साठगांठ कर झूठा मेडिकल करने और नितिन के पक्ष के पांच लोगों पर झूठा मुकदमा दर्ज कराने का आरोप लगाया। वहीं गुरुवार को भाकियू के बैनर तले कोतवाली देहात स्थित ब्लॉक परिसर में किसानों की महापंचायत आयोजित की गई। महापंचायत को संबोधित करते हुए भाकियू के मंडल अध्यक्ष चौधरी दिगंबर सिंह ने कहा कि नितिन सिरोही पर ही हमला हुआ और उनके ही पक्ष पर मुकदमा लिख दिया गया। झूठा मुकदमा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
दो अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
उन्होंने आरोप लगाया कि चिकित्सा प्रभारी डॉ. प्रमोद कुमार जनपद के ग्राम सिकंदरपुर के रहने वाले हैं और झूठा पता लिखवा कर जनपद में नौकरी कर रहे हैं। उन्होंने इस प्रकरण की जांच कराने की मांग भी की। दिगंबर सिंह ने कहा कि किसी भी भाकियू कार्यकर्ता का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। महापंचायत को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष चौधरी कुलदीप सिंह ने कहा कि नितिन के विरुद्ध लिखा गया मुकदमा झूठा है। उन्होंने चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार पर नितिन का चिकित्सीय परीक्षण न करने और उन्हें बार-बार टालने का आरोप लगाते हुए उनके विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।
सीओ ने दिया 10 दिन में कार्रवाई का आश्वासन
महापंचायत में पहुंचे सीओ नगीना सुमित शुक्ला ने किसानों से बातचीत की। सीओ द्वारा 10 दिन के भीतर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात और चिकित्सा अधिकारी प्रमोद कुमार के विरुद्ध कार्रवाई करने के आश्वासन के बाद महापंचायत समाप्त हो गई। महापंचायत की अध्यक्षता चौधरी यशवीर सिंह और संचालन जिला महासचिव सुनील प्रधान ने किया। महापंचायत को ब्लॉक अध्यक्ष समरपाल सिंह, वीर सिंह डबास, विनोद परमार, तपराज सिंह, विजयपाल सिंह, हरिराज, पिंटू प्रधान, विनीत मौर्य, अब्दुल गफ्फार आदि ने संबोधित किया।