{"_id":"640eddda03f987ddef089c48","slug":"bijnor-news-143-couples-get-married-in-mass-marriage-ceremony-seventeen-muslim-couples-also-participated-2023-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: धामपुर में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में एक-दूजे के हुए 143 जोड़े, 17 मुस्लिम जोड़े भी हुए शमिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: धामपुर में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में एक-दूजे के हुए 143 जोड़े, 17 मुस्लिम जोड़े भी हुए शमिल
Mon, 13 Mar 2023 01:55 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 13 Mar 2023 01:55 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में सोमवार को 143 जोड़े विवाह के बंधन में बंधकर हमेशा के लिए एक दूसरे के हो गए। इस दौरान स17 मुस्लिम जोड़े भी शामिल हुए। कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए सामूहिक विवाह की प्रक्रिया संपन्न कराई गई। विवाह के लिए पंडित व मौलाना मंडप में ही मौजूद रहे।
विज्ञापन
सामूहित विवाह के दौरान मंडप में मौजूद जोड़े
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिजनौर जनपद में धामपुर ब्लॉक की ओर से स्योहारा रोड स्थित गांव हैजरी में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें 143 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। इनमें से 17 मुस्लिम जोड़े शामिल रहे।
विज्ञापन
सोमवार को ब्लॉक धामपुर की ओर से गांव है जरी स्थित इन्फो वाइट हाउस विवाह मंडप में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख हेमलता चौहान, बीडीओ मनीष दत्त, प्रमुख प्रतिनिधि नीरज प्रताप सिंह ने जोड़ों को प्रमाण पत्र वितरित कर आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Bijnor News: नगीना में आखिरकार पिंजरे में कैद हुआ गुलदार, बुजुर्ग महिला पर किया था जानलेवा हमला
विज्ञापन
ब्लाॅक प्रमुख हेमलता चौहान ने बताया कि 143 जोड़ों में 17 मुस्लिम जोड़े शामिल रहे विवाह कार्य शांतिकुंज हरिद्वार की ओर से पंडित महेश कुमार और मुस्लिम रीति-रिवाज से मौलाना मोहम्मद शाहिद ने संपन्न कराया।
वीडियो मनीष दत्त ने बताया कि कोविड-19 गाइडलाइन का ध्यान रखते हुए सामूहिक विवाह मंडप में कोविड हेल्प डेस्क भी लगाई गई थी उसमें धामपुर पीएससी से डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मियों की टीम शामिल रही।