{"_id":"640edade3a8b3080760f636b","slug":"bijnor-news-guldar-imprisoned-in-a-cage-in-nagina-had-attack-on-an-elderly-woman-2023-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: नगीना में आखिरकार पिंजरे में कैद हुआ गुलदार, बुजुर्ग महिला पर किया था जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: नगीना में आखिरकार पिंजरे में कैद हुआ गुलदार, बुजुर्ग महिला पर किया था जानलेवा हमला
Mon, 13 Mar 2023 01:42 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 13 Mar 2023 01:42 PM IST
सार
फरवरी माह में बुजुर्ग महिला पर हमला करने वाला गुलदार वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में आखिरकार सोमवार को कैद हो गया।
विज्ञापन
पिंजरे में कैद हुआ गुलदार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नगीना के ग्राम फतेहपुर में वन विभाग द्वारा गुलदार को पकड़ने के लिए लगाए गए पिंजरे में सोमवार की सुबह आखिर गुलदार कैद हो ही गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
वन विभाग की टीम ने बीती 27 फरवरी को गांव में उस समय पिंजरा लगा दिया था जब एक 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला पर गुलदार ने हमला कर उसे घायल कर दिया था। गुलदार के पकड़े जाने के बाद काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर गुलदार को देखने के लिए एकत्र हो गए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: संकट: किसानों पर मौसम की मार, सर्दी में रूठे मेघ, अब झुलस रही गेहूं की फसल, सीजन में सबसे गर्म रहा रविवार
बता दें कि गुलदार कई बार बच्चों पर हमला कर उन्हें घायल कर चुके हैं। वहीं किसानों और चारा लेने गई महिलाओं पर भी हमला बोल चुके हैं। ग्रामीण लंबे समय से गुलदार का पकड़ने की मांग कर रहे थे।