{"_id":"6a0b10178e75b9c0d10b94cc","slug":"bijnor-newlywed-died-on-eighth-day-of-marriage-crushed-by-bus-helpless-husband-kept-watching-2026-05-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: शादी के आठवें दिन ही नवविवाहिता की मौत, बस ने कुचल दिया; सड़क पर पड़ा देखता रह गया घायल पति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: शादी के आठवें दिन ही नवविवाहिता की मौत, बस ने कुचल दिया; सड़क पर पड़ा देखता रह गया घायल पति
Mon, 18 May 2026 06:43 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Mon, 18 May 2026 06:43 PM IST
सार
मोहल्ला खस्सा कॉलोनी निवासी फिजा की शादी 11 मई को ही शेरकोट के शहजाद के साथ हुई थी। शहजाद की मौसी के यहां से दोनों बाइक पर सवार होकर लौट रहे थे। चांदपुर-बिजनौर मार्ग पर छाछरी मोड़ के पास हादसा हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चांदपुर-बिजनौर मार्ग पर छाछरी मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार नवविवाहिता की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसके पति को गंभीर चोटें आई हैं। यह घटना सोमवार दोपहर करीब 12 बजे हुई, जब नवदंपती चांदपुर से बिजनौर की ओर जा रहा था।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, बिजनौर के मोहल्ला खस्सा कॉलोनी निवासी इकरार की पुत्री फिजा की शादी मात्र सात दिन पूर्व 11 मई को शेरकोट निवासी शहजाद के साथ हुई थी। नवदंपती चांदपुर में दावत में शहजाद की मौसी के घर गया था और वहां से वापस बिजनौर लौट रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
छाछरी मोड़ के पास सड़क पर गिरे हुए पेड़ से बचने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर रोडवेज बस की चपेट में आ गई। इस टक्कर के परिणामस्वरूप बाइक पर सवार फिजा गंभीर रूप से घायल हो गई और उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, शहजाद भी घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से इनकार कर दिया और फिजा के शव को अपने साथ ले गए। स्थानीय पुलिस के अनुसार, परिजन किसी भी तरह की जांच या कार्रवाई नहीं चाहते थे। घायल शहजाद को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
ये भी देखें...
Muzaffarnagar: गंगनहर में नहाते समय डूबा युवक, बचाने के बजाय घर चले गए तीन दोस्त, परिजनों को भी नहीं बताया
ये भी देखें...
Muzaffarnagar: गंगनहर में नहाते समय डूबा युवक, बचाने के बजाय घर चले गए तीन दोस्त, परिजनों को भी नहीं बताया