BKU News: बिजनौर में टिकैत बोले- किसानों का नहीं, सरकार की शह और खर्चे पर बनाया गया नया संगठन
नरेश टिकैत ने कहा कि नया संगठन किसान का नहीं, सरकार की शह और खर्चे पर बनाया गया है। उन्होंने कहा कि किसान और संगठन ऐसे लोगों को कभी माफ नहीं करेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि सरकार की शह एवं खर्चे पर उनके संगठन में तोड़फोड़ कर नया किसान संगठन बनाया गया है। यह नया संगठन किसानों का नहीं सरकार ने बनाया है। संगठन को छोड़कर जाने वालों के इतिहास पर दाग लग गया है। किसान और संगठन ऐसे लोगों को कभी माफ नहीं करेगा।
यह बात भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने शनिवार को बिजनौर के राजमिलन बैंक्वेट हॉल में आयोजित प्रेस वार्ता में कहीं। चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि संगठन में लोग आते है और चले जाते है। निजी स्वार्थ को साधने के लिए कुछ लोग संगठन को छोड़कर सरकार के नए संगठन में शामिल हुए है। उनकी सोच व कार्यों को जनता भलीभांति जानती है। किसी के जाने पर भाकियू पर कोई फर्क नहीं पड़ता है, क्योंकि यहां आंदोलन और संगठन को जनता चलाती है। गलती हमारी है कि हम ने ऐसे लोगों को बहुत इज्जत और तव्वजो दी थी।
13 माह चले किसान आंदोलन का हवाला देते हुए नरेश टिकैत ने कहा कि जब सब साथ रहे और अब संगठन में कांटे निकल रहे है। उस वक्त भी 28 व 29 जनवरी की रात को किसानों ने कई लाख संख्या में बॉर्डर पर पहुंचकर साबित कर दिया था कि यह किसानों का संगठन है। अब भी बड़े आंदोलन होंगे और जनता ही उन्हें चलाएगी।
यह भी पढ़ें: Tanzil Ahmad Murder: 19 गवाह, 159 तारीखें, आखिरकार दोषियों को हुई फांसी, एनआईए अफसर और पत्नी को उतारा था मौत के घाट
राजेंद्र सिंह के आने पर संगठन को मिलेगा बल
आजाद किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह ने भारी संख्या में अपने संगठन का भाकियू में विलय करने की घोषणा की। भाकियू सुप्रीमो चौधरी नरेश टिकैत ने उनका स्वागत किया और कहा कि राजेंद्र सिंह बहुत पुराने कार्यकर्ता है और उन्होंने चौधरी साहब के साथ भी काम किया और उनके साथ भी। उनके संगठन में वापसी पर संगठन मजबूत होगा।
यह भी पढ़ें: NIA Officer Murder Case: दर्दनाक वारदात की खौफनाक सजा, परिजन बोले- अब तंजील और फरजाना की रूह को मिला होगा चैन
चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि हम सब एक परिवार के सदस्य है। सभी का उद्देश्य व मकसद भी एक ही है। राजेंद्र सिंह की घर वापसी हो गई है। जल्द ही इन लोगों को सम्मानित पद मिलेंगे।