फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Massive fire broke out in a grocery shop, brought under control after two hours of effort

Bijnor: किराना दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख, दो घंटे की मशक्कत के बाद पाया गया काबू

Sun, 07 Jan 2024 12:30 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 07 Jan 2024 12:30 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में  एक किराना दुकान में भीषण आग लग गई। आग लगने से दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया।  तकरीबन दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

विज्ञापन
Bijnor: Massive fire broke out in a grocery shop,  brought under control after two hours of effort
fire - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

शिवाला कलां थाना क्षेत्र में एक किराना की दुकान में लगी भयंकर आग से लाखो का नुकसान हुआ। मौके पर पहुंची दमकल की पांच गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन जब तक सारा सामान जलकर राख हो चुका था। करीब 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। 

विज्ञापन


शिवाला कलां थाना क्षेत्र के गांव रतनगढ़ निवासी संजीव वर्मा किराना स्टोर के नाम से दुकान करते हैं। दुकान के ऊपर ही उनका मकान बना हुआ है। घर में आने जाने का रास्ता भी दुकान के अंदर से ही है। शनिवार को दुकान का काम निपटाकर संजीव रोज की तरह शटर बंद कर ऊपर चले गए। रात्रि में किसी समय दुकान में आग लग गई।

विज्ञापन

आग इतनी भयंकर थी कि दुकान के साथ-साथ घर के ऊपरी हिस्से को भी चपेट में ले लिया। आग से दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। आग के ऊपर घर में पहुंच जाने से घर का सामान जल गया। संजीव ने बताया कि वह रात्रि करीब 11 बजे उठा तो उसने आग की लपटे और धुआं देखा और शोर मचाया। परिवार के लोग उठे तो नजारा देखकर उनके होश उड़ गए।

उन्होंने तुरंत मोहल्लेवासियों को आवाज लगाई। चीख-पुकार सुनकर लोगों का जमावड़ा लग गया। आग मकान की दोनों मंजिलों तक फैल चुकी थी। मोहल्लेवासियों ने दमकल को फोन किया। मौके पर पहुंची चांदपुर, बिजनौर, धामपुर, नगीना, गजरौला की दमकल गाड़ियों ने करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन जब तक दुकान और घरेलू सामान जलकर राख हो चुका था।

दमकल टीम ने दुकान का शटर तोड़ा। गांव वासियों ने बताया कि आग इतनी भयंकर थी कि गांव के चार सबमर्सिबल से पानी की पूर्ति की गई। आग में किराना के सामान के साथ ही सभी घरेलू सामान, नगदी जलकर राख हो गई। संजीव ने बताया कि हादसे में उसका करीब दस लाख से अधिक का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed