{"_id":"6a956624856e073fe8077384","slug":"bijnor-massive-fire-breaks-out-at-a-cloth-warehouse-in-dhampur-losses-run-into-lakhs-2026-08-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर: धामपुर में कपड़े के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान, ऊपरी मंजिल पर रह रहे परिवार को बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर: धामपुर में कपड़े के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान, ऊपरी मंजिल पर रह रहे परिवार को बचाया
Mon, 31 Aug 2026 05:02 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Mon, 31 Aug 2026 05:02 PM IST
सार
धामपुर हुसैन में इंतेखाब आलम के कपड़े के गोदाम में आग लग गई। धुआं उठता देखकर आए लोगों ने ऊपरी मंजिल पर रह रहे परिवार को बचाया। दमकल विभाग की गई गाड़ियों ने आग बुझाई।
विज्ञापन
गोदाम में लगी आग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुराना धामपुर उर्फ धामपुर हुसैनपुर में एक कपड़े के गोदाम में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही दमकल की टीम तुरंत हरकत में आई और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।
विज्ञापन
घटना सोमवार दोपहर लगभग 12 बजे की बताई जा रही है। शेरकोट के मोहल्ला हाकिमान निवासी इंतेखाब आलम का पुराने धामपुर में कपड़ों का कारोबार है। उन्होंने बताया कि उनके कपड़ों के शोरूम के पिछले हिस्से में बने गोदाम में कपड़े की खाली पन्नियां रखी हुई थीं। अचानक इन पन्नियों में आग लग गई। गोदाम से धुआं उठता देखकर ऊपरी मंजिल पर रह रहे परिवार के सदस्यों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। लगभग आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। गोदाम स्वामी इंतेखाब आलम के अनुसार, आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है, जिसमें लाखों रुपये के नुकसान की आशंका है।
विज्ञापन