फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Married woman murdered by strangulation with scarf, father said this after seeing her husband

Bijnor: दुपट्टे से गला घोंटकर विवाहिता की हत्या, पति को देखकर बोले पिता- इसी ने मेरी बच्ची को मारा है

Tue, 04 Nov 2025 07:17 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 04 Nov 2025 07:17 PM IST
सार

बढ़ापुर निवासी रितु की शादी चार साल पहले हल्दौर निवासी अंकित के साथ हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं। पिता का आरोप है कि रितु को अंकित ने दुपट्टे से गला घोंटकर मारा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Bijnor: Married woman murdered by strangulation with scarf, father said this after seeing her husband
रितु की फाइल फोटो और विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर शहर की साकेत कालोनी में सोमवार रात घर में सो रही रितु (28) की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। मायके वालों ने ससुरालियों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

 

हल्दौर थाना क्षेत्र के गांव खारी निवासी अंकित पिछले 15 साल से शहर की साकेत कॉलोनी में किराए पर रह रहा है। अंकित की शादी चार साल पहले बढ़ापुर क्षेत्र के गांव रहमापुर निवासी तेजपाल की बेटी रितु से हुई थी। बीमार होने पर चार दिन पहले रितु अपने मायके चली गई। रितु के पिता तेजपाल ने बताया कि सोमवार शाम अंकित उसे घर ले आया। घर आने के बाद दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि रात में किसी समय अंकित ने पत्नी रितु की दुपट्टे से गला घोंट कर हत्या कर दी। मंगलवार सुबह उसका शव बिस्तर पर पड़ा मिला। मौत की खबर मिलते ही मायके वाले बिजनौर पहुंचे। मृतका के पिता ने शहर कोतवाली पहुंचकर मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस को दी तहरीर में कहा गया कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए उत्पीड़न कर रहे थे। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने रितु की हत्या कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  सीओ गौतम राय ने बताया कि मृतका के पति अंकित, ननद वंदना, सलोनी व आशा और अंकित के बहनोई सचिन के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। अंकित से पूछताछ की जा रही है।
 
विज्ञापन

रितु को पसंद नहीं करता था आरोपी
पुलिस की प्राथमिक पूछताछ में सामने आया कि रितु का एक हाथ बीमारी के चलते उठ नहीं पाता था। उक्त हाथ से रितु कोई काम भी नहीं कर पाती थी। जिसके लिए अंकित ताना देता था। दोनों के बीच इस बात को लेकर अनबन भी रहती। उधर रितु की मौत के बाद दो साल के बेटे और आठ माह की मासूम बेटी श्रृष्टि के सिर से ममता का साया उठ गया है।
 

ये बोले सीओ
मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ की जा रही है। गला घोंटने में इस्तेमाल बताए गए दुपट्टे को बरामद कर लिया है। बाकी चार आरोपियों की संलिप्ता को लेकर जांच चल रही है। 
- गौतम राय, सीओ सिटी

ये भी देखें...
Meerut: पति ने गर्दन काटकर की पत्नी की हत्या, 12 हजार में लिया किराए का साथी, ये राज खुलने पर की वारदात    
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed