{"_id":"6909f200f7b5d5742c00ea0d","slug":"meerut-wife-murdered-wife-by-slitting-her-neck-hired-companion-for-rs-12-000-2025-11-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: पति ने गर्दन काटकर की पत्नी की हत्या, 12 हजार में लिया किराए का साथी, ये राज खुलने पर की वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: पति ने गर्दन काटकर की पत्नी की हत्या, 12 हजार में लिया किराए का साथी, ये राज खुलने पर की वारदात
Tue, 04 Nov 2025 06:01 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Tue, 04 Nov 2025 06:01 PM IST
सार
Murder Of Wife: मुजफ्फरनगर के चरथावल निवासी इमाम शहजाद ने ही पत्नी यासमीन की गर्दन काटकर हत्या की थी। उसका लावारिस शव मेरठ के सिवालखास में मिला था। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया।
विज्ञापन
नईमा यासमीन की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जानी थाना पुलिस ने सिवालखास के जंगल में 17 सितंबर को हुई अज्ञात महिला की हत्या का खुलासा कर दिया। मृतका की पहचान नईमा यासमीन के रूप में हुई है, जो असम की रहने वाली थी और वर्तमान में मुजफ्फरनगर जनपद के चरथावल थाना क्षेत्र के नगला सैद में अपने पति इमाम शहजाद के साथ रह रही थी। मस्जिदों में इमाम का कार्य करने वाले पति शहजाद ने ही अपने साथी नदीम अंसारी के साथ मिलकर नईमा यासमीन की हत्या की थी।
विज्ञापन
एसएसपी डॉक्टर विपिन ताडा ने बताया कि दोनों की मुलाकात सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी। नईमा यासमीन को पता नहीं था कि शहजाद मस्जिदों में इमाम का कार्य करता है। वह खुद को कपड़ा व्यापारी बताया था। सात महीने पहले दोनों ने शादी की थी। मुजफ्फरनगर जाकर पता चला कि शहजाद पहले से ही शादीशुदा है और तीन बच्चों का पिता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
शहजाद पांचवीं पास था जबकि असम के डिब्रूगढ़ निवासी नईमा यासमीन ग्रेजुएट थी और एक मल्टी नेशनल कंपनी में काम कर चुकी थी। शहजाद की सच्चाई सामने आने पर दोनों में विवाद रहने लगा था। इसलिए शहजाद ने उसे अपने रास्ते से हटाने की योजना बनाई।
17 सितंबर को वह अपने साथी नदीम अंसारी के साथ उसे लेकर मेरठ के जानी क्षेत्र में पहुंचा। दोनों ने सवाल खास के जंगल में उसकी गर्दन काटकर हत्या कर दी। शहजाद ने अपने साथी नदीम अंसारी को हत्या में सहयोग करने पर 12 हजार रुपये दिए थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
ये भी देखें...
सौरभ हत्याकांड: प्रेमिका के पिता ने दी थी सुपारी, 1300 रुपये में गिरवी रखा मोबाइल, पिता-भाई समेत 7 गिरफ्तार
ये भी देखें...
सौरभ हत्याकांड: प्रेमिका के पिता ने दी थी सुपारी, 1300 रुपये में गिरवी रखा मोबाइल, पिता-भाई समेत 7 गिरफ्तार