फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Male elephant found dead in forest, forest department team started investigation

Bijnor : मृत अवस्था में पड़ा मिला नर हाथी, वन विभाग के अफसरों में मचा हड़कंप, अभी मौत का कारण स्पष्ट नहीं

Mon, 10 Jul 2023 02:09 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 10 Jul 2023 02:09 PM IST
सार

Bijnor News : एक नर हाथी मृत अवस्था में पड़ा मिला। वहीं, जानकारी मिलने पर वन विभाग के अफसरों में हड़कंप मच गया। अभी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है।

विज्ञापन
Bijnor: Male elephant found dead in forest, forest department team started investigation
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर में बढ़ापुर वन रेंज के कक्ष संख्या चार बरखेड़ा के जंगल में एक नर हाथी मृत अवस्था में पड़ा मिला। वहीं, इसकी सूचना पर वन विभाग में हड़कंप मच गया। मृत हाथी के दोनों दांत सुरक्षित है। अभी हाथी की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।                    

विज्ञापन


बढ़ापुर वन रेंज के अनुभाग जहानाबाद खोबड़ा के कक्ष संख्या चार बरखेड़ा के जंगल में एक नर हाथी मृत पड़ा मिला। वहीं, रविवार रात को जंगल में मृत हाथी पड़ा होने की सूचना मिलने पर बढ़ापुर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी जितेंद्र कुमार तत्काल वनकर्मियों को लेकर मौके पर पहुंचे और वन विभाग के उच्चाधिकारियों को घटना से अवगत कराया।

विज्ञापन

वन विभाग के सूत्र बताते है कि हाथी पिछले कई दिन से बीमारी की हालत में लगता था। बढ़ापुर रेंज के सीमावर्ती क्षेत्र में खेती करने वाले जहानाबाद खोबड़ा व ग्राम शाहलीपुर कोटरा के किसान हाथी के उनके खेतों में होने की सूचना वन विभाग को देते थे तो वनकर्मी हाथी को किसानों के खेतों से निकलकर जंगल की ओर खदेड़ देते थे।

वहीं, देखने पर हाथी की अनुमानित आयु करीब 10 वर्ष के आसपास प्रतीत होती है। हाथी बीमार होने जैसी कमजोर हालत में था। बढ़ापुर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि पिछले कई दिन से इस हाथी की निगरानी की जा रही थी। मृत नर हाथी के दोनों दांत सुरक्षित है और उसके शरीर पर भी किसी प्रकार का कोई चिन्ह आदि भी नहीं है।

यह भी पढ़ें: खाकी बेबस: यूपी के इस जिले में ताबड़तोड़ वारदातें, बदमाशों में नहीं रहा खौफ, अफसरों को दिनहदाड़े दे रहे चुनौती

विज्ञापन

हाथी की मौत बीमारी के कारण होने के आसार है। वन विभाग के उच्चाधिकारियों को घटना की सूचना दे दी गई है। मृत हाथी का अन्तःपरिक्षण करने के लिए पशु चिकित्सकों का दल मौके पर पहुंचने वाला है। हाथी के शव के अन्तःपरिक्षण के बाद ही उसकी वास्तविक आयु व मौत के सही कारणों का पता लग सकेगा।

यह भी पढ़ें: बारिश का कहर: अचानक गिरी मकान की छत, मलबे में दबे मासूम बच्चे, मची चीख-पुकार, ऐसे बची चारों की जान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed