फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Markets are decorated for Karwa Chauth, women are shopping

Bijnor News: करवाचौथ को लेकर सजे बाजार, महिलाएं कर रहीं खरीदारी

Thu, 22 Oct 2026 01:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Markets are decorated for Karwa Chauth, women are shopping
बिजनौर में करवाचौथ के लिए खरीदारी करती महिलाएं। संवाद - फोटो : 1
बिजनौर। करवाचौथ का पर्व 29 अक्तूबर को मनाया जाएगा। इसको लेकर महिलाएं बाजार में खरीदारी करने पहुंच रही हैं। महिलाओं के बीच साड़ी, गरारे, शरारे, स्कर्ट-कुर्ती और डिवाइडर कुर्ती की अधिक मांग है। वहीं त्योहार पर खरीदारी होने से दुकानदार भी उत्साहित हैं।
विज्ञापन

करवाचौथ को लेकर कपड़े से लेकर सराफा बाजार तक ग्राहकों से गुलजार हैं। महिलाएं अपनी पसंद के हिसाब से खरीदारी करने पहुंच रही हैं। बंधेज जयपुरी, एचओ सिल्क, बनारसी सिल्क, फैंडी शिफॉन, क्रंची शिफॉन सहित अन्य साड़ियां महिलाओं को खूब भा रही हैं। इसके अलावा इस बार त्योहार पर पोजीशन प्रिंट क्रेप फैब्रिक कपड़े की भी मांग है। स्कर्ट और डिवाइडर के साथ कुर्ती का संयोजन भी लोगों को पसंद आ रहा है।
विज्ञापन


मंगलसूत्र के साथ-साथ ब्रेसलेट मंगलसूत्र बना महिलाओं की पसंद
सराफा बाजार में भी महिला ग्राहकों की संख्या बढ़ रही है। हल्के बिछुए, मंगलसूत्र, कुंडल, अंगूठी महिलाओं को भा रही है। इसके अलावा महिलाएं सोने के साथ ही डायमंड के आभूषणों की भी खरीदारी कर रही हैं। एक सप्ताह पहले से ही महिलाएं अपने बजट के हिसाब से खरीदारी करने बाजार पहुंच रही हैं। मंगलसूत्र के साथ-साथ ब्रेसलेट मंगलसूत्र भी महिलाओं की पसंद बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


त्योहार को लेकर बढ़ी खरीदारी : ललित अग्रवाल
दुकानदार ललित अग्रवाल का कहना है कि त्योहारी सीजन को देखते हुए ग्राहक खरीदारी करने पहुंच रहे हैं। बाजार में ग्राहकों की चहल-पहल बढ़ी है। करवाचौथ को लेकर एक सप्ताह पहले से ही महिलाएं खरीदारी करने पहुंच रही हैं।

पारंपरिक और नए डिजाइन के कपड़ों की हो रही खरीदारी : शोभित अग्रवाल
दुकानदार शोभित अग्रवाल ने बताया कि महिलाएं पारंपरिक परिधानों के साथ नए डिजाइन के कपड़ों को भी पसंद कर रही हैं। करवाचौथ को लेकर महिला ग्राहकों में उत्साह है। त्योहारों और समारोह को लेकर लोग खरीदारी करने पहुंच रहे हैं।


बंधेज जयपुरी, बनारसी सिल्क साड़ी की खूब मांग : देवेश अग्रवाल
दुकानदार देवेश अग्रवाल ने कहा कि महिलाएं बंधेज जयपुरी, बनारसी सिल्क साड़ी पसंद कर रही हैं। करवाचौथ की तैयारियों को लेकर महिलाएं खरीदारी करने पहुंच रही हैं। इस बार करवाचौथ पर अच्छा कारोबार होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed