{"_id":"6ad9151e748550477f0fa33e","slug":"pet-exam-will-be-conducted-under-cctv-surveillance-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-193606-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: सीसीटीवी की निगरानी में होगी पीईटी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: सीसीटीवी की निगरानी में होगी पीईटी परीक्षा
विज्ञापन
बिजनौर। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 को नकलविहीन और सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा कराई जाएगी। वहीं, परीक्षार्थियों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए बायोमीट्रिक और आइरिस स्कैनिंग से सत्यापन किया जाएगा।
जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में केंद्र व्यवस्थापकों, सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कहा कि परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करें। आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन कराया जाए। परीक्षा के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पीईटी-2026 का आयोजन 25 और 30 अक्तूबर तथा एक नवंबर को किया जाएगा। प्रत्येक निर्धारित परीक्षा दिवस पर दो पालियों में परीक्षा होगी। पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक चलेगी।
जिलाधिकारी ने परीक्षार्थियों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए निर्देश दिए कि बाहर से आने वाले अभ्यर्थियों को परेशानी न हो। रेस्टोरेंट और भोजनालयों में खाने की दरों, ई-रिक्शा के किराये और होटलों में कमरों के किराये में अनावश्यक वृद्धि नहीं होनी चाहिए। संबंधित विभाग निर्धारित दरों पर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निगरानी करें। अपर जिलाधिकारी प्रशासन अंशिका दीक्षित ने केंद्र व्यवस्थापकों को प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर कंट्रोल रूम और सीसीटीवी निगरानी कक्ष अलग-अलग स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी तैयारियां निर्धारित मानकों के अनुरूप समय से पूरी कर ली जाएं।