{"_id":"6ad914aa36365ca756068d3a","slug":"waiting-for-the-provisional-list-of-up-board-exam-centres-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-193554-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची का इंतजार
विज्ञापन
बिजनौर। जिले में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया चल रही है। परीक्षा की समयसारिणी जारी होने के बाद अब शिक्षा विभाग और कॉलेजों को परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची जारी होने का इंतजार है। संभावना जताई जा रही है कि 22 व 23 अक्तूबर को बोर्ड की ओर से सूची जारी कर दी जाएगी।
इस वर्ष जनपद में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए कुल 82,563 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। इनमें हाईस्कूल के 44,568 और इंटरमीडिएट के 37,995 विद्यार्थी शामिल हैं। इतनी बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की परीक्षा कराने के लिए जिले में केंद्र निर्धारण की तैयारी की जा रही है। परीक्षा केंद्रों की सूची जारी होने के बाद संबंधित विद्यालयों को केंद्र आवंटन की जानकारी मिल सकेगी।
विभागीय स्तर पर केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जा रहा है। अनंतिम सूची जारी होने के बाद निर्धारित प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी। इससे परीक्षा की तैयारियों को गति मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक डीके सक्सेना ने बताया कि यूपी बोर्ड परीक्षाओं की समयसारिणी जारी हो गई है। परीक्षा केंद्रों के निर्धारण का कार्य चल रहा है। एक-दो दिन में ही परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची परिषद की वेबसाइट पर जारी कर दी जाएगी।