फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Leopard That Terrorized Villagers and Poultry Farm Trapped in Cage

बिजनाैर: पोल्ट्री फार्म और राहगीरों के लिए दहशत बना गुलदार आखिर पिंजरे में कैद, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

Wed, 26 Aug 2026 10:28 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 26 Aug 2026 10:28 AM IST
सार

बिजनौर के कासमपुरगढ़ी-माधोवाला मार्ग पर दहशत का कारण बना गुलदार पिंजरे में कैद हो गया। गुलदार कई पशुओं और बकरियों को निशाना बना चुका था और राहगीरों पर भी हमलावर हो रहा था।

विज्ञापन
Bijnor: Leopard That Terrorized Villagers and Poultry Farm Trapped in Cage
पिंजरे में कैद हुआ गुलदार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर के कासमपुरगढ़ी-माधोवाला मार्ग पर ग्रामीणों और पोल्ट्री फार्म के लिए दहशत बना गुलदार आखिरकार पिंजरे में कैद हो गया। वन विभाग ने तीन दिन पहले गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया था। बुधवार सुबह गुलदार पिंजरे में फंस गया। उसके पकड़े जाने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई और लोगों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन


लगातार दिखाई दे रहा था गुलदार
कासमपुरगढ़ी-माधोवाला मार्ग पर पिछले कई दिनों से गुलदार दिखाई दे रहा था। ग्रामीणों के अनुसार वह कई पशुओं और बकरियों को निशाना बना चुका था। इसके अलावा आने-जाने वाले राहगीरों पर भी उसके हमलावर होने की बात सामने आई थी। पास में स्थित पोल्ट्री फार्म के आसपास भी गुलदार लगातार शिकार की तलाश में पहुंच रहा था।

विज्ञापन

शिकायत के बाद वन विभाग ने लगाया था पिंजरा
गुलदार की लगातार मौजूदगी और बढ़ते खतरे को देखते हुए ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी थी। इसके बाद टीम ने तीन दिन पहले मार्ग पर पिंजरा लगाया था। बुधवार सुबह गुलदार पिंजरे में कैद हो गया। उसके गुर्राने की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने पिंजरे में उसे देखा और वन विभाग को सूचना दी।

मौके पर जुटी ग्रामीणों की भीड़
गुलदार के पिंजरे में कैद होने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। लोगों ने वनकर्मियों को सूचना दी। गुलदार के पकड़े जाने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और क्षेत्र में बनी दहशत कुछ कम हुई।

पीलीडैम वन चौकी ले जाया गया गुलदार
सूचना पर नगीना रेंज के वन दरोगा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वनकर्मियों ने गुलदार को पिंजरे सहित अपने कब्जे में लेकर पीलीडैम वन चौकी पहुंचाया। यहां गुलदार का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा। इसके बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

छह से सात साल का है नर गुलदार
नगीना रेंजर प्रदीप शर्मा ने बताया कि पकड़ा गया गुलदार नर है और उसकी उम्र करीब छह से सात वर्ष के बीच है। फिलहाल उसे पीलीडैम वन चौकी में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed