{"_id":"67f906dc03d8dca942019a7d","slug":"bijnor-i-am-sunny-malik-i-will-make-a-hole-in-the-skull-policeman-threatened-businessman-2025-04-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: मैं सनी मलिक हूं, खोपड़ी में सुराख कर दूंगा... सिपाही ने व्यापारी को दी धमकी और गालियां, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: मैं सनी मलिक हूं, खोपड़ी में सुराख कर दूंगा... सिपाही ने व्यापारी को दी धमकी और गालियां, वीडियो वायरल
Fri, 11 Apr 2025 05:42 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Fri, 11 Apr 2025 05:42 PM IST
सार
कोतवाली देहात क्षेत्र में शोभित जैन की कन्फैक्शनरी की दुकान है। यहां आरोपी सिपाही ने व्यापारी को गालियां दीं, जिसका वीडियो वायरल हो गया है। व्यापारियों ने थाने पर हंगामा किया, तो सिपाही को लाइनहाजिर कर जांच बैठा दी गई है।
विज्ञापन
सादे कपड़ों में आरोपी सिपाही।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मैं सनी मलिक हूं, खोपड़ी में सुराख कर दूंगा। यह धमकी कोतवाली देहात थाने में तैनात सिपाही ने कस्बे में कन्फैक्शनरी दुकानदार को दी। सिपाही ने दुकानदार से खूब गाली-गलौज की। व्यापारियों ने थाने पहुंचकर सिपाही पर कार्रवाई की मांग की और घटना का वीडियो भी दिखाया। एसपी ने सिपाही को लाइन हाजिर कर जांच सीओ नगीना अंजनी कुमार को सौंप दी है।
विज्ञापन
शोभित जैन की कस्बे में कन्फेक्शनरी की दुकान है। आरोप है कि बृहस्पतिवार रात दो पुलिसकर्मी सनी मलिक और जसवीर सिंह उनकी दुकान पर पहुंचे। किसी बात को लेकर उनकी दुकानदार से कहासुनी हो गई। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में सिपाही सनी दुकानदार शोभित के साथ अभद्रता करते और गालियां देता नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना के विरोध में कोतवाली देहात के व्यापारी रात दस बजे थाने पहुंचे और थानाध्यक्ष से मिले। लगभग दो घंटे तक व्यापारी थाने में डटे रहे। पश्चिमी उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष अरविंद बिश्नोई ने कहा कि यदि सिपाही के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की जाती है तो व्यापार मंडल के व्यापारी अनिश्चितकालीन बंदी करेंगे। घटना को लेकर कोतवाली देहात के दोनों व्यापार मंडल एक मंच पर आ गए हैं।
शुक्रवार को फिर से शोभित जैन व्यापारियों के साथ थाने पहुंचे और आरोपी पुलिस कर्मी के विरुद्ध तहरीर दी। थाने पर व्यापारी वीरपाल सिंह, शिवम जैन, नसीम शम्सी, अंकित अग्रवाल आदि मौजूद रहे। सीओ अंजनी कुमार ने बताया कि उन्हें जांच मिली है। जांच कर रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक को सौंप दी जाएगी। फिलहाल आरोपी सिपाही को लाइनहाजिर कर दिया है।