Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor Girl Jumps Into Ganga from Barrage, Cousin Tried to Save Her but Failed

UP: बाल पकड़े-शोर मचाया…, पर बहन को नहीं बचा सकी किशोरी, गंगा में छलांग से मौत की आशंका

Tue, 04 Nov 2025 02:59 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 04 Nov 2025 02:59 PM IST
सार

बिजनौर बैराज पर सोमवार सुबह एक युवती ने अचानक गंगा में छलांग लगा दी। उसके साथ टहल रही चचेरी बहन ने बाल पकड़कर रोकने की कोशिश की, लेकिन वह बचा नहीं सकी। पुलिस की टीम तलाश में जुटी है। परिवार सदमे में है, युवती की सगाई एक सप्ताह पहले हुई थी।

विज्ञापन
Bijnor Girl Jumps Into Ganga from Barrage, Cousin Tried to Save Her but Failed
युवती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दस मिनट तक बिजनौर बैराज के पुल पर चचेरी बहन के साथ टहलते हुए ललिता अचानक ही रेलिंग पर झुकी और गंगा में छलांग लगा दी। इस वक्त चचेरी बहन ने ललिता के बाल पकड़कर गिरने से रोकने का प्रयास किया। इस प्रयास में खुद भी गिरते गिरते बची।

विज्ञापन


ललिता के पिता ने बताया कि साथ रही चचेरी बहन अक्षी के साथ वह रोज ही टहलने के लिए निकलती थी। गंगा बैराज पर जाने को लेकर वह उसके इरादों को नहीं भांप सकी।
विज्ञापन


बताया कि अक्षी ने बाल पकड़कर रोकने का प्रयास भी किया। फिर शोर मचाया मगर कोई भी वाहन वाला नहीं रुका। इसके बाद दो पुलिसकर्मी दौड़ते हुए पहुंचे। मगर तब तक बहुत देर हो चुकी थी। इस घटना के बाद से अक्षी सदमे में है और वह बोल भी नहीं पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 4 नवम्बर को आपके शहर में क्या हुआ 

Trending Videos

ट्रेन से उतरते ही बैराज की ओर दौड़ पड़े पिता
ललिता सिंह का एक भाई लखनऊ में साइंटिस्ट है। जिसे बुखार होने पर पिता वेदप्रकाश लखनऊ गए हुए थे। सोमवार की सुबह वेदप्रकाश लखनऊ से लौटे।

इसी बीच ट्रेन में उन्हें बेटी के आत्मघाती कदम की जानकारी मिली। जिसके बाद वे ट्रेन से उतरते ही बैराज की ओर दौड़ पड़े। वेदप्रकाश सिंह का दूसरा बेटा नोएडा में नौकरी करता है जोकि इंजीनियर है। ललिता अपने दो भाइयों की इकलौती बहन थी।

सात दिन पहले ही हुई थी ललिता की सगाई
परिवार वालों ने बताया कि ललिता अपनी पसंद के लड़के से शादी करने वाली थी। पिछले सोमवार को ही उसकी सगाई हुई थी। ललिता का मंगेतर शहर में चिकित्सक है। जिनमें काफी दिनों से मेलजोल था।

ललिता ने चांदपुर के कन्या वैदिक इंटर कॉलेज से इंटर और दरबाड़ा कॉलेज से बीएससी की थी। इसके बाद एमसीए किया और दिल्ली में मलूका आईएएस कोचिंग सेंटर मुखर्जी नगर में दो साल तक तैयारी की। अब भी ऑनलाइन क्लास लेकर तैयारी में लगी थी।

बंद कराए गए बैराज के दो गेट
ललिता को ढूंढने के लिए बिजनौर बैराज के गेट नंबर 24 और 25 को बंद कराया गया है। ताकि इन गेट के सामने गंगा के जलस्तर में कमी आ सके। जिससे सर्च अभियान में आसानी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed