{"_id":"6a3404feec72a822e5073f7a","slug":"bijnor-four-biological-brothers-sentenced-to-life-imprisonment-for-naushad-s-murder-he-was-stabbed-to-death-2026-06-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: नौशाद के हत्यारे चार सगे भाइयों को आजीवन कारावास, चाकू से गोदकर मारा था, सामने आई थी ये वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: नौशाद के हत्यारे चार सगे भाइयों को आजीवन कारावास, चाकू से गोदकर मारा था, सामने आई थी ये वजह
Thu, 18 Jun 2026 08:17 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Thu, 18 Jun 2026 08:17 PM IST
सार
किरतपुर में नौ साल पहले रिश्ते की बात चल रही थी। इसी दौरान कहासुनी होने पर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए थे। पांच भाइयों ने बीचबचाव कराने वाले नौशाद की हत्या कर दी थी। सुनवाई के दौरान एक भाई की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
बिजनौर स्थित किरतपुर के बुध बाजार में नौ साल पहले हुई नौशाद की हत्या के दोषी चार सगे भाइयों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। करीब नौ साल पहले मामूली कहासुनी के बाद चाकू से गोदकर नौशाद की हत्या कर दी गई थी। अपर जिला जज प्रथम प्रशांत मित्तल की अदालत ने सोनू उर्फ रिजवान, इमरान, हिफजान और इरफान को दोषी माना और चारों को आजीवन कारावास की सजा और 45 हजार का अर्थदंड लगाया।
विज्ञापन
Trending Videos
एडीजीसी जितेंद्र पाल राजपूत ने बताया के किरतपुर थानाक्षेत्र के भनेड़ा निवासी बाबू पुत्र कल्लू की ओर से इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। प्राथमिकी में कहा गया था कि 18 अक्तूबर 2017 को उसकी चचेरी बहन समरीन के रिश्ते की बात सोनू पुत्र मकसूद भनेड़ा किरतपुर से चल रही थी। रिश्ते के दौरान उसके चाचा जहूर व मकसूद में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद मकसूद के पुत्र सोनू उर्फ रिजवान, इमरान, हिफजान, जावेद और इरफान वहां आ गए। उनके हाथों में चाकू थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
मामला बढ़ा तो बीच बचाव करने नौशाद पहुंच गया। इसी दौरान मकसूद और उसके पांचों पुत्रों ने चाकू से नौशाद पर हमला कर दिया। इस हमले में नौशाद गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे किरतपुर सीएचसी पर ले जाया गया, वहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस हत्या के मामले में कुल छह आरोपियों को नामजद करते हुए जांच की थी। इस जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी सोनू उर्फ रिजवान की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद भी किया था।
इसके बाद मामला कोर्ट में चला। इस बीच आरोपी मकसूद की मौत भी हो गई। वहीं एक आरोपी नाबालिग था, तो उसकी फाइल किशोर बोर्ड न्यायालय में भेज दी गई। बृहस्पतिवार को अदालत ने चार सगे भाइयों को दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई।