Bijnor: 25 को नूरपुर आएंगे पूर्व सीएम अखिलेश यादव, विशाल जनसभा को करेंगे संबोधित, ये है पूरा कार्यक्रम
Bijnor News : सपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि 25 नवंबर को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव नूरपुर में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां पूरा कार्यक्रम जानिए।
विस्तार
पूर्व सीएम अखिलेश यादव 25 नवंबर को बिजनौर के नूरपुर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। यह जानकारी सपा जिलाध्यक्ष ने दी है। उन्होंने पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी और जनसभा को लेकर मंथन किया।
मंगलवार को सपा कार्यालय पर पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्त्ताओं की बैठक हुई। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि 25 नवंबर को पशु बाजार स्योहारा रोड नूरपुर में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सामाजिक न्याय यात्रा के समापन के अवसर पर एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।
यह भी पढ़ें: Meerut: पुलिस की मौजूदगी में मवी में एक साथ जलीं पति-पत्नी की चिताएं, सुलगते रहे कई सवाल, बिलखते रहे परिजन
इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी अपनी-अपनी जिम्मेदारी को निभाते हुए नूरपुर जनसभा को सफल बनाए। बैठक का संचालन प्रवक्ता अखलाक पप्पू ने किया। बैठक में युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद फहद का स्वागत किया गया।
यह भी पढ़ें: PHOTOS: पत्नी को मिटाकर खुद भी मिट गया, पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ा था सूरज, दिल दहलाने वाली है वारदात
इस दौरान राष्ट्रीय सचिव डॉ. रमेश तोमर, डॉ. शहबाज अली, प्रभा, गजेंन्द्र देवल, गिरवर सिंह, अमित यादव, अक्षय चौधरी, कुंवर शुएब, वरुण यादव, मदन लाल, मौनेन्द्र, सतपाल, तरुण आदि मौजूद रहे।