{"_id":"5dbb278e8ebc3e93d62b24b0","slug":"bijnor-fever-victims-blood-test-nazibabad-news-mrt451240179","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार पीड़ितों के खून की जांच कर दी दवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार पीड़ितों के खून की जांच कर दी दवा
विज्ञापन
नजीबाबाद के तातारपुर लालू में स्वास्थ्य कैंप में मरीजों की जांच करते चिकित्सक।
- फोटो : NAZIBABAD
बुखार पीड़ितों के खून की जांच कर दी दवा
नजीबाबाद। स्वास्थ्य विभाग की ओर से तातारपुर लालू में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। चिकित्सकों ने बुखार पीड़ित मरीजों के खून की जांच कराकर दवाइयां दी। करीब 250 मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया।
तातारपुर लालू में बुखार से तीन दिन में चार की मौत की शीर्षक से बृहस्पतिवार को अमर उजाला में प्रकाशित हुई खबर के बाद स्वास्थ्य विभाग ने जागते हुए गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में स्वास्थ्य शिविर लगाया। चिकित्सकों ने बुखार पीड़ित मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की। डॉ. गौरव, डॉ. कोनेन ने करीब 250 लोगों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर दवा दी। 125 मरीजों के खून का नमूना लेकर डेंगू और मलेरिया की जांच की गई। कैंप में नरगिस थॉमस, विजय सिंह, अर्जुन आदि का सहयोग रहा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी एवं स्वास्थ्य कैंप प्रभारी डॉ. सर्वेश निराला ने बताया कि मौसम के बदलने और पसरी गंदगी से क्षेत्र में बुखार ने पैर पसारे हैं। अधिकांश मरीज वायरल और टाइफाइड से पीड़ित हैं। उन्होंने लोगों से बीमार पड़ने पर कुशल चिकित्सक से इलाज कराने और डेेंगू आदि का भ्रम फैलाने वाले लोगों से सावधान करने की सलाह दी है। ग्राम प्रधान मीनाक्षी त्यागी, ग्राम पंचायत सचिव गौसिया अंसारी, नितेश त्यागी, चौ. ईसम सिंह, डॉ. रितेश, सचिन पंडित मौजूद रहे। उधर, गांव कनकपुर में भी स्वास्थ्य विभाग ने शिविर लगाकर बुखार पीड़ितों को नि:शुल्क दवा दी। डॉ. रविंद्र, डॉ. राजेंद्र ने कैंप में पहुंचे लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।